8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में हालात बेकाबू... मोर के बाद अब बकरियां भी चुरा ले...

पाकिस्तान में हालात बेकाबू… मोर के बाद अब बकरियां भी चुरा ले गए इमरान समर्थक

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री और इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में सेना बुला ली गई है. पीटीआई के कार्यकर्ता देश में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. पेशावर में ‘रेडियो पाकिस्तान’ की इमारत को आग के हवाले कर दिया गया जबकि देश के कई अन्य हिस्सों में भी सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया गया है.

बकरियों को चुराया
कई जगहों पर दुकानों में भी लूटपाट हुई है. पेशावर पुलिस के मुताबिक, यहां करीब 20 बकरियों को जिंदा जला दिया गया और बाकी बची हुई बकरियों को प्रदर्शनकारी चुरा ले गए. इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें कहा गया है कि बकरी चुराने वाले लोग पीटीआई के कार्यकर्ता थे. इन लोगों ने चारगानो चौक उर्फ बच्चा खां चौक से ये बकरियां चुराईं जहां जहां बकरियां, खरगोश, कबूतर और बंदरों की बिक्री होती है.

इससे पहले प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी मोर और स्ट्रॉबरी चुराते हुए नजर आए थे. एक वीडियो में मोर के साथ नजर आया शख्स यह कहते हुए नजर आया कि ये अवाम का पैसा है इसलिए हम मोर ले जा रहे हैं. यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने स्टेशनरी का सामान, फ्रोजे़न स्ट्रॉबेरी और कोर कमांडर की वर्दी भी चुरा ली.

8 लोगों की मौत
डॉन की खबर के मुताबिक, पीटीआई अध्यक्ष की गिरफ्तारी से भड़की हिंसा में कम से कम आठ लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है और करीब 300 लोग घायल बताए जा रहे हैं. देर रात पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी, पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, केंद्रीय महासचिव असद उमर को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया.बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में सेना की तैनाती कर दी है.यह तैनाती तब की गई है जब एक दिन पहले ही प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया था और रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर का एक गेट तोड़ दिया.

शहबाज शरीफ के घर पर हमला
इससे पहले पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी से जुड़े लगभग 500 शरारती तत्व बुधवार को शहबाज के लाहौर स्थित आवास पहुंचे और वहां पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगा दी. पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमरान खान के इन समर्थकों ने शहबाज के आवास परिसर के भीतर पेट्रोल बम भी फेंके.

इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं इमरान
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) और पाक रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद से देशभर में जमकर बवाल हो रहा है. पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में बड़ी तादाद में इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गिरफ्तारी से सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर होना चाहिए था लेकिन पीटीआई समर्थकों ने ठीक इसके उलट सेना को निशाना बनाना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सैन्य प्रतिष्ठानों, उनके कार्यालयों और घरों पर हमले करने शुरू कर दिए.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...