8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम के मंच पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लगाए 'जय श्री राम'...

बागेश्वर धाम के मंच पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

Published on

भोपाल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मंच पर खड़े होकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। वीडियो में मंच पर बैठे हुए बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी नजर आ रहे हैं। गूना पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की जमकर तारीफ की तो बाबा ने भी उन्हें अपने पास बुलाकर आशीर्वाद दिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही ये बात
मंच से कथा सुनने आये लोगों को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “आज गुना के लिए एक एतिहासिक दिवस है, जब पूरा क्षेत्र ही राममय हो गया है। मैं कामना करता हूं कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे।” मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए, जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। @acsanujagrawal यूजर ने लिखा कि मध्यप्रदेश चुनाव आसान नहीं होने वाला है। इस बार बहुत ज़्यादा दिक़्क़त होने वाली है भाजपा के लिए। हार जीत का अंतर बहुत कम होगा। @mohitkandera यूजर ने लिखा कि जो जिंदगी भर महाराजा की तरह रहा, उनको आज पार्टी में रहने के लिए नारे लगाने पड़ रहे हैं लेकिन क्या करें, चुनाव जो है।

एक यूजर ने लिखा कि जय श्री राम नहीं बल्कि जय सीताराम कहिए, माता सीता के बिना प्रभु श्रीराम अधूरे लगते हैं। तुषार नाम के यूजर ने लिखा कि आप जैसे लोग ही इनके भाव बढ़ाते हैं और उसके बाद ये बड़े बड़े काण्ड करके निकल जाते हैं फिर नेता भूल जाते हैं कि वो बाबाओं को जानते भी हैं। इसे ही मौका परस्त कहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे क्या कर रहे हो महाराजजी? आपका दायित्व बनता है जनता को अंधविश्वास से दूर रखना लेकिन आप खुद एक पाखण्डी के सामने झुक रहे हैं?

बता दें कि कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी शेयर कर हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि गुना में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम संगीतमय कथा में सम्मिलित होकर सुखद आनंद की अनुभूति हुई। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। आज गुना का वातावरण पूरी तरह से राममय था व जनसमूह अपने आराध्य के जीवन की आनंदमय बातों में पूरी तरह से रमा हुआ था। इस शुभ व पावन अवसर पर 20 भुजा माता मंदिर, गुना के नवीन स्वरुप को भक्तों के सामने प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...