9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकैलाश मानसरोवर यात्रा पर चीन ने बढ़ाई फीस, 2 लाख रुपये के...

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चीन ने बढ़ाई फीस, 2 लाख रुपये के करीब पहुंचा खर्च, जानिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

Published on

देहरादून

तीन साल बंद रही कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए चीन ने वीजा देने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसके नियम बेहद कड़े कर दिए हैं। यात्रा पर लगने वाले कई तरह की फीस दोगुनी कर दी है। अब भारतीयों को यात्रा के लिए 1.85 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अगर तीर्थयात्री अपनी मदद के लिए नेपाल से किसी वर्कर या हेल्पर को साथ रखेगा तो 24 हजार रु. एक्सट्रा चुकाने होंगे। इस शुल्क को ‘ग्रास डैमेजिंग फी’ कहा गया है। चीन का तर्क है कि यात्रा के दौरान कैलाश पर्वत के आसपास की घास को नुकसान पहुंचता है, जिसकी भरपाई यात्री से ही की जाएगी।भारत में उत्तराखंड के जरिये होने वाली कैलाश यात्रा 2019 से बंद है, लेकिन नेपाल के जरिये ये यात्रा शुरू की जा रही है। इसके लिए 1 मई से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।

आतंकी को बैन पर चीन का फिर अड़ंगा
चीन ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर के नाम को ब्लैक लिस्ट में डालने के भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपत्ति जताई। रऊफ मसूद का भाई है। चीन ने JeM के अब्दुल रऊफ को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 ISIL और अल कायदा की प्रतिबंधित लिस्ट में डालने के भारत के प्रस्ताव का विरोध किया।

रऊफ अजहर पर अमेरिका ने दिसंबर 2010 पर प्रतिबंध लगाए थे। अगस्त 2022 में भी भारत ने रऊफ अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, तब भी सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में चीन ने वीटो के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए प्रस्ताव रोक दिया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...