8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
HomeभोपालPM, CM, DM केवल हिंदू बनेंगे... तोगड़िया का विवादित बयान, बोले- संविधान...

PM, CM, DM केवल हिंदू बनेंगे… तोगड़िया का विवादित बयान, बोले- संविधान संशोधन करवाएंगे

Published on

नर्मदापुरम

भारत में हम मुसलमानों की संख्या बढ़ने नहीं देंगे- यह कहना है अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर जोर देते हुए दावा किया कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले मुस्लिमों को सरकारी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। उन्हें बैंक से लोन भी नहीं मिलेगा। तोगड़िया यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि इन सब पाबंदियों के बावजूद अगर अधिक बच्चे पैदा करते हैं तो उन्हें 10 साल के लिए जेल में डाल देंगे। उनके इन बयानों पर विवाद पैदा हो सकता है।

तोगड़िया ने ये बातें मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में कही हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SP) और डीएम हिंदू के अलावा किसी को नहीं बनने देंगे। मध्यप्रदेश के नर्मदा पुरम में आए तोगड़िया ने हिंदू साथी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम भारत में मुसलमानों की संख्या बढ़ने नहीं देंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुसलमानों को सरकारी नौकरी, सरकारी अन्न, सरकारी स्कूल, हॉस्पिटल में मुफ्त सेवा, बैंक से लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

तोगड़िया का दावा- सरकार पर हिंदुओं का होगा कंट्रोल
तोगड़िया ने आगे कहा कि हम सरकार पर हिंदुओं का कंट्रोल सुनिश्चित करवाने के लिए संविधान संशोधन लेकर आएंगे ताकि देश में प्राइम मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर, मिनिस्टर, डीएम, एसपी, जज आदि हिंदू के अलावा कोई और नहीं बने। तोगड़िया ने आगे कहा कि राम जन्मभूमि के लेकर हमने सफल आंदोलन किया, अब हम हिंदू जागरण के दूसरे चरण के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए एक लाख केंद्र बन रहे हैं जिनसे एक करोड़ हिंदू जुड़ेंगे।

तोगड़िया के बयान पर गहमागहमी
प्रवीण तोगड़िया ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाए जाने का वादा किए जाने पर कहा कि न कोई बैन लगाने वाला है और न ही लगने वाला है। यह तो कर्नाटक का चुनाव था, मतदाताओं को खुश करने के लिए नूरा-कुश्ती चला रहे थे। ध्यान रहे है कि सोशल मीडिया पर प्रवीण तोगड़िया के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...