7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदेख लो भारत की ताकत... पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी जीत...

देख लो भारत की ताकत… पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी जीत की बधाई तो दंग रह गए पाकिस्तानी

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में इस समय जारी राजनीतिक संकट में पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। इन सबके बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ पाकिस्‍तान में हर कोई कर रहा है। पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली विशाल जीत पर बधाई दी है। उनकी इस बात की पाकिस्‍तान में जमकर तारीफ हो रही है। पाकिस्‍तान के जर्नलिस्‍ट इसे अपने देश के नेताओं के लिए एक नजीर करार दे रहे हैं।

पाकिस्‍तान में कब हुआ ऐसा?
पीएम मोदी ने कांग्रेस को कर्नाटक में मिली जीत पर शुभकामनाएं दी। इस पर पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट कामरान युसूफ ने ट्वीट किया।उन्‍होंने लिखा, ‘ पिछली बार पाकिस्तान में किसी पार्टी के हारने वाले नेता ने कब अपने राजनीतिक विरोधियों को बधाई दी थी? बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़वी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद यह भारतीय ताकत है फिर भी मोदी ने कर्नाटक चुनाव जीत पर कांग्रेस को बधाई दी।’ कांग्रेस ने करीब तीन दशकों बाद किसी विधानसभा चुनाव में इतनी विशाल जीत हासिल हुई है। हालांकि कुछ पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट ने हार के बाद बीजेपी की आलोचना भी की है।

पाकिस्‍तान के एक जर्नलिस्‍ट डॉक्‍टर कमर चीमा ने ट्वीट की। उन्‍होंने बीजेपी की आलोचना की है। चीमा ने लिखा, ‘भारत में मोदी की शक्ति के शिखर पर और कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस से चुनाव हार गई। कांग्रेस को जहां फीसदी वोट मिले तो बीजेपी को कुल 41 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।’ उन्‍होंने आगे लिखा, ‘क्या यह आने वाले आम चुनावों में भाजपा की राजनीति को प्रभावित कर सकता है?’

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मोदी अभी मजबूत
इस पर अमेरिका में रहने वाले दक्षिण एशिया के पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ उजैर युनूस ने कमर चीमा को करारा दिया। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय चुनावों में दो संरचनात्मक बारीकियां हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए कि राज्य चुनाव दक्षिण में राष्ट्रीय चुनावों से बहुत अलग हैं।’ उन्‍होंने आगे लिखा, ‘भाजपा स्थानीय स्तर पर भारत में जनाधार खोती जा रही है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड मोदी एक जबरदस्त ताकत बना हुआ है।’ पिछले तीन दिनों से पाकिस्‍तान में राजनीति तौर पर उथल-पुथल मची हुई है। मंगलवार को इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी ने हालात को और जटिल बना दिया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...