10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसौर तूफान आया तो बचने के लिए होंगे केवल 30 मिनट, NASA...

सौर तूफान आया तो बचने के लिए होंगे केवल 30 मिनट, NASA ने दी वॉर्निंग

Published on

नई दिल्ली,

अगर सौर तूफान कभी धरती से टकराता है, तो उससे खुद को बचाने के लिए हमारे ग्रह के लोगों के पास महज 30 मिनट का वक्त होगा. ये बात अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रिसर्चर ने कही है. अंतरिक्ष एजेंसी की एक टीम प्रारंभिक चेतावनी सिस्टम विकसित करने के लिए AI मॉडल को सौर डाटा पर लागू कर रही है. इससे वैज्ञानिक ये जानने की कोशिश करेंगे कि सौर तूफान धरती पर कब आ सकता है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने DAGGER नाम के डीप लर्निंग मोड का प्रशिक्षण करना भी शुरू कर दिया है, ताकि इस पर अधिक जानकारी मिल सके. ACE, WING, IMP-8 और Geotail समेत कई सैटेलाइट सौर उत्सर्जन पर नजर बनाए हुए हैं और नासा की टीम को डाटा भेज रही हैं. सैटेलाइट ने अतीत में सौर तूफान से प्रभावित जिन सतह-आधारित स्टेशंस का पता लगाया था, वैज्ञानिक उनका डाटा भी एकत्रित कर रहे हैं. ताकि सौर तूफान का न केवल पता चले बल्कि उसकी दिशा भी मालूम हो.

इस वक्त क्यों जरूरी है पता लगाना?
नए सिस्टम से इस वक्त डाटा एकत्रित करना इसलिए भी काफी जरूरी है क्योंकि साल 2020 में ‘सोलर 25’ नामक एक नई सोलर साइकिल शुरू हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि यह आगामी 11 साल तक चलने वाली है. इसकी वजह से 2025 के दौरान सूरज पर सबसे अधिक गतिविधियां देखने को मिलती रहेंगी. आपको बता दें, सूर्य की सतह पर वक्त वक्त पर बदलने वाली मैग्नेटिक गतिविधियों को ही सोलर साइकिल के नाम से जाना जाता है. हर एक सोलर साइकिल 9 से 14 साल तक की होती है.
इससे यूटिलिटी और कम्युनिकेशन कंपनियों को DAGGER को अपने वॉर्निंद सिस्टम में इंटिग्रेट करने का समय मिल जाएगा. ताकि सूर्य पर बदलते मौसम की जानकारी वक्त पर मिल सके.

क्या होता है सौर तूफान?
इसे जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म भी कहा जाता है. ये सूर्य से निकलने वाला रेडिएशन होता है, जो पूरे सौर मंडल को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से धरती का चुंबकीय क्षेत्र तक नहीं बचता. इसी वजह से इसे आपदा कहते हैं. ये पृथ्वी के आसपास के वातावरण की ऊर्जा पर भी अपना असर डालता है. हालांकि सौर तूफान पहले भी आ चुका है. ये 1989 में कनाडा के क्यूबेक शहर में आया था. इसकी वजह से यहां 12 घंटे तक बिजली नहीं आई.

इससे पहले 1859 में भी सौर तूफान आया था. तब अमेरिका और यूरोप में टेलीग्राफ नेटवर्क तबाह हो गया था. सौर तूफान ऊर्जा का वो शक्तिशाली विस्फोट होता है, जिससे रेडियो संचार, बिजली ग्रिड और नेविगेशन सिग्नल्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इससे अंतरिक्ष में मौजूद अंतरिक्षयात्रियों और अंतरिक्ष यान को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है.

दुनिया के अंत को लेकर भी होती रहती है चर्चा
इस सबके बीच दुनिया के अंत को लेकर भी आए दिन चर्चा होती रहती है. कोई कहता है कि एक दिन एलियंस (Aliens Attack) धरती पर हमला कर देंगे, और दुनिया खत्म हो जाएगी. तो कोई कहता है कि सुनामी (Tsunami) आने से ऐसा होगा. इसे लेकर तमाम फिल्में भी बन चुकी हैं. साइंटिस्ट डूम्सडे क्लॉक (Doomsday Clock) के जरिए भी वक्त-वक्त पर चेतावनी देते हैं कि दुनिया विनाश के बेहद करीब है.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...