10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS कर्ज संकट: जो बाइडेन का ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द, सिडनी में होेने...

US कर्ज संकट: जो बाइडेन का ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द, सिडनी में होेने वाली क्वाड मीटिंग कैंसिल

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बिना सिडनी में क्वाड शिखर सम्मेलन नहीं होगा। जो बाइडेन ने डेब्ट सीलिंग नेगोसिएशन की वजह से अपनी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कैंसिल कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि अब ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत और जापान के नेता इस हफ्ते के अंत में जापान में होने वाली G7 मीटिंग में मिलेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वो अपना ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी का दौरा रद्द कर रहे हैं।

इतिहास में पहली बार अमेरिकी ऋण अदायगी में चूक को रोकने के लिए जो बाइडेन विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी से इस मुद्दे पर चर्चा करने वाले हैं और उन्होंने अनिश्चितता एवं गंभीर व्यापक बातचीत का हवाला देते हुए अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फोन पर ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री को अपने फैसले के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने सुविधाजनक समय के अनुसार एंथनी अल्बनीस को अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति अगले महीने (22 जून) को व्हाइट हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी को होस्ट करने वाले हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि क्वाड नेताओं ने हिरोशिमा में G-7 देशों के नेताओं की बैठक से इतर बैठक का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि चारों नेता – पीएम नरेंद्र मोदी, जो बाइडेन, फुमियो किशिदा और मैं शनिवार व रविवार को हिरोशिमा में होने वाली G-7 मीटिंग में रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम चारों इस दौरान मुलाकात की कोशिश कर रहे हैं।

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...