10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजाको राखे साइयां... कोलंबिया में विमान दुर्घटना के 17 दिन बाद जिंदा...

जाको राखे साइयां… कोलंबिया में विमान दुर्घटना के 17 दिन बाद जिंदा मिले 4 मासूम, एक की उम्र मात्र 11 महीने

Published on

बगोटा

लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में 1 मई को हुए विमान दुर्घटना के हफ्तों बाद चार मासूम बच्चे जीवित मिले हैं। यह विमान कोलंबिया के कैक्वेटा प्रांत के घने जंगल में क्रैश हो गया था। बचने वाले बच्चों में 11 महीने का एक मासूम भी शामिल है, जबकि पायलट समेत तीन वयस्क यात्रियों की मौत हो गई थी। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बुधवार को कहा कि बचाव टीम ने इन बच्चों को जीवित पाया है। बचाव दल में कोलंबियाई सेना, फायर ब्रिगेड और नागरिक उड्डययन विभाग की टीमें शामिल थीं। जिंदा बचे बच्चों में सबसे बड़े की उम्र मात्र 13 साल की थी।

1 मई को कोलंबिया में हुई थी विमान दुर्घटना
1 मई को दुर्घटना का शिकार होने वाला विमान एक सेसना 206 था।इसने अमेजनस प्रांत में अरराकुआरा से उड़ान भरी थी और ग्वाविया प्रांत के एक शहर सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था। इस विमान में कुल सात लोग सवार थे। उड़ान के शुरुआती घंटों में ही पायलट ने इंजन के फेल होने की सूचना दी और आपातकालीन अलर्ट जारी किया। इसके बाद से ही इस विमान के मलबे की खोजबीन की जा रही थी। घना जंगल होने के कारण बचाव दल को दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचने में कई दिन लग गए।

बच्चों में सबसे छोटे की उम्र मात्र 11 महीने
राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि हमारी सेना ने कठिन खोज के बाद ग्वावियारे में एक विमान दुर्घटना के बाद लापता हुए चार बच्चों को जीवित पाया है। यह देश के लिए खुशी की बात है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप पायलट सहित तीन वयस्क यात्रियों की मौत हो गई और उनके शव विमान के अंदर पाए गए। हालांकि, 13, 9 और 4 साल और 11 महीने की उम्र के चार बच्चे इस दुर्घटना में जिंदा बच गए थे। जब ये विमान में नहीं मिले तो जंगल के बाकी हिस्सों में इनकी खोज शुरू कर दी गई।

मदद के लिए जंगल में काफी अंदर चले गए थे बच्चे
कोलंबिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद मदद पाने के लिए बच्चे जंगल में काफी दूर चले गए थे। बचाव दल और उसमें शामिल खोजी कुत्तों को बच्चों के खाए गए फल मिले। बच्चे जंगल में इन्ही फलों को खाकर जीवन गुजार रहे थे। उन्होंने जंगली पेड़ पौधों की घनी छांव को आशियाना भी बनाया था। कोलंबिया की सेना और वायु सेना दोनों के हवाई जहाज और हेलीकॉप्टरों ने बचाव कार्यों में मदद की।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...