12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुर्सी से खड़े हुए मोदी और बाइडेन को लगा लिया गले, देखें...

कुर्सी से खड़े हुए मोदी और बाइडेन को लगा लिया गले, देखें दो सुपरपावर अमेरिका और भारत कैसे मिले?

Published on

हिरोशिमा

जापान के हिरोशिमा में इस समय जी-7 देशों का शिखर सम्मेलन चल रहा है। इस मीटिंग में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गले लगाया। इसका वीडियो सामने आया है। जापान में चल रहे शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। इस दौरान वह दोनों से मजाकिया अंदाज में मिले। बाद में पीएम मोदी आकर हॉल में बैठ गए। मोदी के एक तरफ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और फ्रांस के राष्ट्रपति बैठे हुए थे। जब अमेरिकी राष्ट्रपति हॉल में आए तो वह पीएम मोदी की ओर बढ़ने लगे।

अमेरिका राष्ट्रपति के आने का पता चलने पर तुरंत मोदी अपनी कुर्सी से उठे और जाकर उन्हें गले लगाया। अमेरिका राष्ट्रपति की कुर्सी दूसरी तरफ थी। ऐसे में वह सिर्फ पीएम मोदी से मिलने के लिए उनकी तरफ आए। गले मिलने के बाद उन दोनों ने एक दूसरे का हाथ को थामे हुए कुछ बातचीत भी की। इसके बाद मोदी अपनी कुर्सी पर बैठ गए और जो बाइडेन वापस लौटने लगे। जब बाइडेन अपनी कुर्सी की ओर बढ़ रहे थे तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो आकर मिले।

अगले महीने अमेरिका जाएंगे मोदी
दरअसल भारत इस साल जी-20 देशों का अध्यक्ष है। इसके साथ ही पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और भी बेहतर करेगा। लेकिन बाइडेन का आकर मिलना सिर्फ इतना ही मायने नहीं रखता। जी-7 देशों के इस समिट का प्रमुख मुद्दा रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन है। चीन के खिलाफ एक बार को भारत खड़ा हो जाता है, लेकिन रूस के नहीं। युद्ध की शुरुआत से ही भारत ने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भी रूस की आलोचना नहीं की है। इसके अलावा भारतीय वोटरों का बड़ा समर्थन भी बाइडेन को हासिल है, जिन्हें वह अपने से दूर नहीं होने देना चाहते।

पिछले साल भी इसी तरह मिले थे बाइडेन
पिछले साल जर्मनी में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी कुछ इसी तरह की तस्वीरें देखने को मिली थीं। उस दौरान बाइडेन पीएम मोदी से मिलने के लिए बेचैन दिखे। दरअसल तब शिखर सम्मेलन में आए सभी नेता तस्वीरें खिंचवाने के लिए एक सीढ़े पर खड़े थे। तब जो बाइडेन अपनी जगह पर जाकर खड़े होने की जगह मोदी की ओर गए। इसके बाद में उन्होंने मोदी के कंधे पर हाथ रखा। इसे देख कर भी नरेंद्र मोदी जो बाइडेन को देख कर एक सीढ़ी ऊपर चढ़े और हाथ मिलाया।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...