12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलकैमरन ग्रीन का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से...

कैमरन ग्रीन का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Published on

मुंबई ,

आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. 21 मई (रविवार) को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई की जीत के हीरो कैमरन ग्रीन रहे जिन्होंने नाबाद 100 रन बनाए.

इस जीत के चलते मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अगर आरसीबी को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में हार मिलती है या वह मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाता है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. मुंबई की जीत के चलते राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ही ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवा दिया. ईशान (14 रन) को भुवनेश्वर कुमार ने हैरी ब्रूक के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन ने 128 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी करके मुंबई की पारी को संभाला. रोहित शर्मा ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक सिक्स शामिल रहा.

यहां से सूर्यकुमार यादव और नाबाद 53 रनों की साझेदारी करके मुंबई को जीत दिला दी. सूर्यकुमार ने चार चौके की मदद से 16 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए. ग्रीन ने महज 47 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. ग्रीन के टी20 करियर का यह पहला शतक रहा.

मुंबई इंडियंस के ऐसे गिरे विकेट्स:
पहला विकेट- ईशान किशन 14 रन (20/1)
दूसरा विकेट- रोहित शर्मा 56 रन (148/2)

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ऐसी शानदार रही, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी. आईपीएल में डेब्यू इनिंग खेलने उतरे विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवरों में 140 रनों की साझेदारी की. विवरांत ने 47 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो सिक्स शामिल रहे. वहीं मयंक अग्रवाल ने 46 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली. इस दौरान मयंक ने आठ चौके और चार छक्के लगाए.

विवरांत शर्मा के आउट होने के बाद सनराइजर्स ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए जिसके चलते वह पांच विकेट पर 200 रनों तक ही पहुंच पाई. मुंबई के लिए आकाश मधवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए. वहीं क्रिस जॉर्डन को एक सफलता हासिल हुई.

सनराइजर्स हैदराबाद के ऐसे गिरे विकेट्स: (200/5)
पहला विकेट- विवरांत शर्मा 69 रन (140/1)
दूसरा विकेट- मयंक अग्रवाल 83 रन (174/2)
तीसरा विकेट- ग्लेन फिलिप्स 1 रन (181/3)
चौथा विकेट- हेनरिक क्लासेन 18 रन (186/4)
पांचवां विकेट- हैरी ब्रूक 0 रन (186/5)

 

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...