15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलगुजरात के लिए खतरे की घंटी, प्लेऑफ में CSK को हराना मुश्किल...

गुजरात के लिए खतरे की घंटी, प्लेऑफ में CSK को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2023 का लीग स्टेज मुकाबले अब पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब 23 मई से प्लेऑफ का आगाज होने वाला है। इस साल प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने क्वालीफाई किया है। प्लेऑफ का पहला मुकाबला यानी क्वालीफायर 1 गुजरात और चेन्नई के बीच 23 मई को खेला जाएगा। वैसे तो आज तक एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में गुजरात टाइटंस को हरा नहीं पाई है। लेकिन प्लेऑफ में खेलने वाली चेन्नई लीग स्टेज वाली चेन्नई से भी ज्यादा खूंखार हो जाती है। उनको हराना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

गुजरात को रहना होगा थाला की सीएसके से सावधान
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। तीनों ही मुकाबलों में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को हराया है। एक मैच तो इसी सीजन का पहला मैच था, जिसमें गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। ऐसे में आकड़ों के मुताबिक यह कहना गलत नहीं होगा कि गुजरात का पलड़ा क्वालीफायर 1 में भारी है। लेकिन अगर क्वालीफायर 1 में हम चेन्नई का रिकॉर्ड देखें तो वह अविश्वसनीय है। उनको इस मैच में हराना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

आईपीएल इतिहास में क्वालीफायर 1 में चेन्नई का रिकॉर्ड
2011, चेन्नई बनाम बैंगलोर, चेन्नई 6 विकेट से जीता
2013, चेन्नई बनाम मुंबई, चेन्नई 48 रन से जीता
2015, चेन्नई बनाम मुंबई, मुंबई 25 रन से जीता
2018 चेन्नई बनाम हैदराबाद, चेन्नई 2 विकेट से जीता
2019 चेन्नई बनाम मुंबई, मुंबई 6 विकेट से जीता
2021 चेन्नई बनाम दिल्ली, चेन्नई 4 विकेट से जीता

सीएसके ने अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 6 क्वालीफायर 1 के मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 4 मैच जीतने में सफल रहे हैं। बहरहाल, चेन्नई और गुजरात के बीच क्वालीफायर 1 में एक टक्कार का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...