15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeखेलIPL प्लेऑफ में कब कौन कहां किससे भिड़ेगा, जानें क्वॉलिफायर्स-एलिमिनेटर के बारे...

IPL प्लेऑफ में कब कौन कहां किससे भिड़ेगा, जानें क्वॉलिफायर्स-एलिमिनेटर के बारे में सबकुछ

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2023 प्लेऑफ की 4 टीमें तय हो गई हैं। पॉइंट्स टेबल की टॉपर गुजरात टाइटंस रही तो दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। इन दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे, जबकि पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर रहते हुए क्वॉलिफिकेशन राउंड में एंट्री मारी है। आइए समझते हैं प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, कब कौन कहां किससे भिड़ेगा…

IPL 2023 क्वॉलिफायर-1: गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह क्वॉलिफायर-1 एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। यानी यह मुकाबला धोनी के होम ग्राउंड चेन्नई में होगा। इसका मतलब यह है कि 23 मई को होने वाले इस मैच में एमएस की टीम को होम एडवांटेज मिलेगा। मैच की विनर को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि हारी हुई टीम क्वॉलिफायर-2 खेलेगी।

IPL 2023 एलिमिनेटर: लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस
क्वॉलिफायर-1 की तरह एलिमिनेटर मुकाबला भी एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। यह मुकाबला 24 मई को है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से है। विनर टीम क्वॉलिफायर-2 खेलेगी, जबकि हारी हुई टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

IPL 2023 क्वॉलिफायर-2: क्वॉलिफायर-1 की हारी टीम vs एलिमिनेटर विनर
IPL 2023 क्वॉलिफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 26 मई को होगा। यहां क्वॉलिफायर-1 यानी गुजरात और चेन्नई के बीच मैच की हारी टीम और एलिमिनेटर की विनर (लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस) के बीच खेला जाएगा। विनर टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा और वह क्वॉलिफायर-1 की विनर के साथ खिताबी मुकाबला 28 मई को खेलेगी।

ऐसे समझें
IPL 2023 क्वॉलिफायर-1: गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, 23 मई
IPL 2023 एलिमिनेटर: लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, 24 मई
IPL 2023 क्वॉलिफायर-2: क्वॉलिफायर-1 की हारी टीम vs एलिमिनेटर विनर, 26 मई
IPL 2023 फाइनल: TBC vs TBC, 28 मई

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...