15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलहम प्लेऑफ के लायक नहीं... गुजरात से मिली हार के बाद यह...

हम प्लेऑफ के लायक नहीं… गुजरात से मिली हार के बाद यह क्या बोल गए कप्तान फाफ डुप्लेसिस

Published on

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग से अभियान खत्म होने के बाद कहा कि मौजूदा सीजन में उनकी टीम प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमों में नहीं थी और वे प्लेऑफ में जगह के हकदार नहीं थे। आरसीबी का अभियान रविवार को गुजरात टाइटंस के हाथों छह विकेट की हार के साथ खत्म हुआ।

टीम अगर इस मुकाबले को जीतने में सफल रहती तो मुंबई इंडियंस की जगह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती। आरसीबी की टीम ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। इस साल डुप्लेसिस ने अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके शानदार प्रयास के बाद भी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। आरसीबी की ओर से सोमवार को जारी वीडियो में डुप्लेसी ने कहा,‘मैं बहुत निराश हूं कि हमारा सीजन यहीं खत्म हो गया। अपने प्रदर्शन पर अगर हम ईमानदारी से नजर डालें तो हम प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक नहीं थे।’

उन्होंने कहा, ‘हम भाग्यशाली थे कि पूरे सीजन के दौरान कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। आप 14-15 मैचों में एक टीम के तौर पर या समग्र रूप से देखेंगे तो हमारा प्रदर्शन प्लेऑफ में पहुंचने के लायक नहीं था।’ शुभमन गिल के शतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद शेष रहते ही जीत के लिए 198 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इससे पहले विराट कोहली ने भी इसी मुकाबले में शतक जड़ा था।

डुप्लेसिस ने कहा, ‘इससे (हार) दुख हो रहा है। हमने पूरी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से जीत से दूर रह गये। ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म हमारे लिए सकारात्मक चीज रही। मेरी तथा कोहली की साझेदारी में निरंतरता रही। हमने लगभग हर मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी की। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह शानदार आईपीएल रहा।’ बहरहाल, आरसीबी ने 14 मैच में से 7 मैच जीतने और इतने ही मैच हारने के बाद अंक तालिका में इस साल छठे पायदान पर खत्म किया है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...