3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालसिंधिया ने ट्विटर बायो से 'BJP' हटाया? कांग्रेस ने कसा तंज तो...

सिंधिया ने ट्विटर बायो से ‘BJP’ हटाया? कांग्रेस ने कसा तंज तो दिया ये जवाब 

Published on

भोपाल,

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शनिवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर बायो से ‘बीजेपी’ हटा दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने तंज कसने शुरू कर दिए. इसके जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद मोर्चा संभाला और ट्वीट करते हुए लिखा, “मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास जनता का कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए सुबह-शाम केवल झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाना है. मेरे ट्विटर बायो से अच्छा अगर जनता की मन की बात पढ़ ली होती तो 15 महीनों में भ्रष्ट सरकार न जाती”.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, “ये दुनिया मेरे बाबुल का घर, वो दुनिया ससुराल, जा के बाबुल से नजरें मिलाऊं कैसे, घर जाऊं कैसे? लागा चुनरी में दाग….”

सिंधिया की कमी खलती है- लक्ष्मण सिंह
उधर, प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने ये कहकर गहमागहमी तेज कर दी कि उन्हें पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है. 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया इस समय केंद्रीय मंत्री हैं. सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी और बाद में शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी थी.

सिंधिया में क्षमता है, वो अच्छे वक्ता हैं
राजगढ़ जिले के चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘मुझे सिंधिया की याद आती है क्योंकि उनकी उपस्थिति कांग्रेस के लिए फायदेमंद थी. इसमें कोई संदेह नहीं है कि सिंधिया में क्षमता है और वो अच्छे वक्ता हैं.’ गौर करने वाली बात ये है कि लक्ष्मण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था, अगर पार्टी ने आदेश दिया तो वह गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

सिंधिया 2019 में अपने परिवार के पारंपरिक गढ़ गुना से चुनाव हार गए थे. पत्रकारों से बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि वो भगवा पार्टी से नाखुश हैं और जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम क्या होगा.

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this