11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालसारी वकालत खत्म कर दूंगा, आपको जेल भेजूंगा... बागेश्वर धाम पर सनुवाई...

सारी वकालत खत्म कर दूंगा, आपको जेल भेजूंगा… बागेश्वर धाम पर सनुवाई के दौरान जज और वकील में तीखी बहस

Published on

जबलपुर

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हियरिंग की लाइव स्ट्रीमिंग होती है। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जस्टिस विवेक अग्रवाल और वकील में तीखी बहस हो रही है। वकील के व्यवहार पर जस्टिस विवेक अग्रवाल को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद कहते हैं कि आपकी सारी वकालत खत्म कर दूंगा। ऐसे बात की जाती है क्या। दरअसल, वकील ने कोर्ट में बालाघाट सर्व आदिवासी समाज की तरफ से बागेश्वर सरकार की कथा को लेकर याचिका लगाई थी। इसी याचिका पर कोर्ट में बहस हो रही थी। बाद में बागेश्वर सरकार के खिलाफ लगाई गई याचिका को कोर्ट ने रद्द कर दिया है।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि बागेश्वर सरकार की कथा से आदिवासी समाज में भेदभाव हो रहा है। बागेश्वर महाराज अभी एमपी के बालाघाट में हनुमान कथा सुना रहा है। कोर्ट में याचिक पर सुनवाई के दौरान आदिवासी समाज की तरफ से आए वकील संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। कोर्ट ने उनसे सवाल किया कि आप बताएं कि कैसे आदिवासी समाज बागेश्वर सरकार की कथा से आहत होगा। इस पर कोर्ट के सामने वह अपनी बात सही से नहीं रख पाए। साथ वकील ने जस्टिस विवेक अग्रवाल के साथ बेतुकी बहस शुरू कर दी। इसे लेकर जस्टिस विवेक अग्रवाल नाराज हो गए। उन्होंने वकील को फटकार लगाई है। साथ ही कहा कि जेल में डलवा दूंगा।

कोर्ट में यह याचिका वकील जेपी उद्दे ने लगाई थी। धीरेंद्र शास्त्री की कथा बालाघाट के बड़ादेव भगवान स्थान पर हो रही है। याचिकाकर्ता का कहना था कि यह आदिवासियों के आस्था का केंद्र है। इसी पर जस्टिस विवेक अग्रवाल ने वकील से पूछा कि वहां कथा होने से किसकी आस्था आहत होगी। साथ ही लोगों की भावनाएं कैसे आहत होंगी। वकील ने मांग की कि आप कहीं और कथा करवाने के आदेश दे दीजिए। इस पर विवेक अग्रवाल ने कहा कि आप कौन होते हैं तय करने वाले कि कार्यक्रम कहां होगा।

वकील की दलील सुनकर जस्टिस विवेक अग्रवाल गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर उल्टी-सीधी बहस की तो सीधे जेल भेजेंगे। किसने भेजा है यहां… माइंड यूं, सारी वकालत खत्म हो जाएगी। इसके बाद वकील संविधान की दलील देने लगता है। जस्टिस विवेक अग्रवाल ने कहा कि आप सही तरीके से काम कीजिए। उन्होंने आदेश दिया कि इसके खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का नोटिस जारी कीजिए। इनको जेल भेजेंगे। इसके बाद जस्टिस विवेक अग्रवाल ने वकील को कहा कि आपको हाईकोर्ट में बहस करने का तरीका मालूम नहीं है।

जस्टिस विवेक अग्रवाल बार-बार वकील से कह रहे थे कि आप हमारे सवालों का जवाब दीजिए और तमील से बात कीजिए। कोर्ट में बदतमीजी करना भूल जाओगे। तुमने यह सोच लिया है कि बदतमीजी करके टीआरपी बटोर लेंगे लेकिन यह भूल गए हो कि हम जेल भेज देंगे तब सारी वकालत भूल जाओगे। जस्टिस विवेक अग्रवाल ने कहा कि तुमलोगों को सीखा कर भेजा जेता है क्या कि जाकर बदतमीजी करोगे। इसके बाद जस्टिस ने कहा कि तुम पता नहीं है कि वकील में कैसे बात करते हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...