11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालचपरासी के बेटे ने MP 12वीं कॉमर्स में किया टॉप, बताया अपना...

चपरासी के बेटे ने MP 12वीं कॉमर्स में किया टॉप, बताया अपना सपना

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 25 मई को दोपहर 12:30 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी कर दिए हैं. 10वीं क्लास में इस साल ओवरऑल 63.29% स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि 12वीं क्लास में 55.28% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी ने टॉप किया है. उन्होंने 500 में से 482 अंक हासिल किए हैं.

चपरासी हैं पिता
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मध्य प्रदेश में आज 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं जिसमें राजधानी भोपाल के सुभाष स्कूल के छात्र यशवर्धन सिंह मरावी ने कॉमर्स विषय से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है. यशवर्धन मंडला के रहने वाले हैं और उन्होंने सुपर हंड्रेड स्कीम के तहत भोपाल के सुभाष स्कूल में नवी कक्षा में एडमिशन लिया था. यशवर्धन के पिता चपरासी की जॉब करते हैं. यशवर्धन ने एमपी तक को बताया कि जब पिता घर लौटकर आते थे, तो वह मुझे पढ़ने के लिए कहते थे और मैं रातभर पढ़ाई करता था. उन्होंने मुझे पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कई बार आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलें आई लेकिन पिता ने कभी मेरी पढ़ाई नहीं रुकने दी.

रोजाना इतने घंटे की पढ़ाई, तब मिली सफलता
यशवर्धन ने एमपी तक को दिए इंटरव्यू में बताया कि 9वीं क्लास में एडमिशन लेने के बाद स्कूल और टीचर्स का उन्हें काफी सपोर्ट मिला. वह स्कूल टाइम के अलावा रोजाना लगभग चार-पांच घंटे पढ़ाई करते थे. मध्य प्रदेश 12वीं क्लास में टॉप करने के बाद यशवर्धन अब भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं क्लास की पढ़ाई की है.

 

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...