15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलअगर बारिश से धुल गया गुजरात-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2, तो ये टीम...

अगर बारिश से धुल गया गुजरात-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2, तो ये टीम खेलेगी सीधा फाइनल

Published on

अहमदाबाद

दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टक्कर होनी है। जीतने वाली टीम फाइनल में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलेगी तो हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा। इस सीजन में गुजरात और मुंबई दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की है। वैसे तो मैच के दौरान मौसम काफी बढ़िया रहने की उम्मीद है, लेकिन अगर बारिश हो गई तो फिर क्या होगा क्योंकि क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसे में विजेता का फैसला कैसे होगा? कैसे तय होगी टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम, चलिए जानते हैं।

ऐसे में गुजरात खेल जाएगी फाइनल
अगर बारिश की वजह से क्वालीफायर-2 शुरू नहीं हो पाया या फिर बेनतीजा रहा तो गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस से यह टीम काफी आगे है। मुंबई इंडियंस जहां 16 अंकों के साथ -0.044 नेट रन रेट लेकर चौथी पोजिशन पर है तो गुजरात टाइटंस +.809 और 20 अंक के साथ पहली पोजिशन पर है। हालांकि इस समीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि बारिश की संभावना न के बराबर है।

किसमें कितना है दम?
मुंबई का इस सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन अब लगता है कि उसकी टीम सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आई है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिग जोड़ी के साथ कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड के साथ युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने अभी तक चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। इन बल्लेबाजों के सामने गुजरात के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी जिसकी अगुवाई अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पराजय झेलने के बाद इस मैच में उतरेगी। उसे लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रखी है।

 

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...