अहमदाबाद
आईपीएल के 16वें सीजन में शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंद में 129 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी शुभमन के नाम दर्ज हो गए। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुभमन गिल ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शुभमन का यह शतक दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के लिए आया है। इसके साथ ही उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज भी हो गए हैं। शुभमन की इस शतकीय पारी के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उन्हें बधाई।
800 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
शुभमन गिल ने इस दौरान सीजन में 800 रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले विराट कोहली (973), जोस बटलर (863) और डेविड वॉर्नर (838) ऐसा कर चुके हैं।
प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बैटर
शुभमन गिल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने, जबकि ओवरऑल 7वें खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 23 वर्ष 260 दिन है।
प्लेऑफ में सबसे तेज शतक
उन्होंने 32 गेंदों में हाफ सेंचुरी, जबकि 49 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। वह प्लेऑफ में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में रिद्धिमान साहा (2014 फाइनल) और रजत पाटीदार (2022 एलिमिनेटर) की बराबरी की।
एक सीजन में तीसरा शतक, तीसरे बल्लेबाज
एक सीजन में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली (RCB, 2016) और जोस बटलर (RR, 2022) के नाम है। दूसरी ओर, गिल का यह तीसरा शतक है। यानी एक सीजन में 3 या उससे अधिक शतक जड़ने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने।
