17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयसाहिल के हाथ में कलावा देख भड़के कपिल मिश्रा, बोले- ये लव...

साहिल के हाथ में कलावा देख भड़के कपिल मिश्रा, बोले- ये लव जिहाद है

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में एक लड़के ने नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी। ये घटना दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे आरोपी साहिल नाम का युवक नाबालिग लड़की पर चाकुओं से लगातार वार कर रहा है। घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने पूछा कि साहिल का मास्टरमाइंड कौन है? कपिल मिश्रा ने साहिल की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “ये है मोहम्मद साहिल s/o सरफ़राज़! इसी हैवान ने दिल्ली में नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद-गोदकर मार डाला। इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे? ये लव जिहाद है। ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है, साहिल का मास्टर माइंड कौन है?”

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।”

वहीं घटना पर मृतक साक्षी की दोस्त नीतू का बड़ा बयान सामने आया है। नीतू ने कहा है कि साक्षी साहिल को तीन-चार साल से जानती थी और पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लड़ाई चल रही थी।

जबकि लड़की की मां ने कहा कि हमें नहीं पता उसे क्यों मारा गया। उन्होंने कहा, “अचानक पुलिस मेरे पास आई और थाने में लेकर गई। साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। थाने में अगर बंद होगा तो छूट जायेगा, क्योंकि वहां रिश्वतखोरी चलती है। आज मेरे साथ उसने ऐसा किया है, कल किसी और के साथ करेगा। मैंने उसे कभी नहीं देखा। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ क्योंकि अब वो जिंदा है नहीं, सबूत मिट गए।”

 

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...