16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलफाइनल मैच में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला, लेकिन वो सबसे...

फाइनल मैच में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला, लेकिन वो सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप विनर बने

Published on

गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में 13 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने साथ ही एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। गिल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया।

शुभमन गिल ने तोड़ा जोस बटलर का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने 13 रन के साथ ही जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। जोस बटलर ने साल 2022 में 17 मैचों में 863 रन बनाए थे, लेकिन गिल ने इस सीजन में 17 मैचों में 890 रन बनाए। गिल से आगे विराट कोहली हैं जिन्होंने साल 2016 में 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। कोहली ने इस सीजन में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली- 16 मैच – 973 रन
शुभमन गिल- 17 मैच – 890 रन
जोस बटलर- 17 मैच – 863 रन

शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन, जीता ऑरेंज कैप
गिल ने गुजरात के लिए आईपीएल 2023 में 17 मैचों में 890 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। फाइनल मैच में गिल ने सीएसके टीम के खिलाफ 20 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इसके साथ ही वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप विनर भी बने। गिल ने इस सीजन में 59.33 की औसत साथ ही 157.80 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए और 85 चौके व 33 छक्के जड़े।

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाज
शुभमन गिल- 890 रन
फॉफ डुप्लेसिस- 730 रन
विराट कोहली- 639 रन

दीपक चाहर ने छोड़ा शुभमन गिल का कैच, धोनी ने किया गजब का स्टंप
शुभमन गिल जब सीएसके के खिलाफ सिर्फ 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्हें जीवनदान मिला था। तुषार देशपांड की गेंद पर दीपक चाहर ने गिल का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद रविंद्र जडेजा की गेंद पर एमएस धोनी ने उन्हें कमाल का स्टंप आउट किया। जडेजा की गेंद पर गिल गेंद को डिफेंड करने के लिए आगे आए और वो धोनी के हाथों में चली गई। गिल का पैर जरा सा क्रीज से आगे निकला था, लेकिन धोनी ने पलक झपकते ही उन्हें स्टंप आउट कर दिया और गिल पवेलियन लौट गए।

 

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...