16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeखेलIPL फाइनल का गजब संयोग... तमिल बॉय चेन्नई पर टूट पड़ा और...

IPL फाइनल का गजब संयोग… तमिल बॉय चेन्नई पर टूट पड़ा और गुजराती लड़के ने गुजरात से छीनी जीत

Published on

नई दिल्ली,

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का खिताब अपने नाम किया. 29 मई (सोमवार) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सीएसके ने गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से मात दी. सीएसके ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और उसने सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली.

फाइनल मैच में दो खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से महफिल लूट ली. एक थे गुजरात टाइटन्स के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और दूसरे सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा. साई सुदर्शन ने जहां 6 छक्के और 8 चौके की मदद से 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं ‘सर’ जडेजा ने मैच की आखिरी दो गेंदों पर क्रमश: छक्का एवं चौका लगाकर अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में अहम रोल निभाया.

देखा जाए तो साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा के चलते अबकी बार आईपीएल फाइनल में एक अजब संयोग भी देखने को मिला. साई सुदर्शन चेन्नई के रहने वाले हैं और उन्होंने लोकल टीम के खिलाफ ही तबाही मचा कर रख दिया. दूसरी ओर रवींद्र जडेजा गुजरात के सौराष्ट्र रीजन से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अपने होम स्टेट को फाइनल मुकाबले में हराने की पटकथा लिख डाली.

सुदर्शन की आईपीएल सैलरी TNPL से भी कम
साई सुदर्शन को गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था. फिर उन्हें आईपीएल 2023 के लिए रिटेन भी किया गया था. बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 में गुजरात के लिए 8 मैचों में 51.71 के एवरेज से 362 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे.

सुदर्शन ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के जरिए क्रिकेट जगह में अपनी पहचान बनाई. टीएनपीएल के जरिए ही वॉशिंगटन सुंदर, टी. नटराजन, वरुण चक्रवर्ती ने शोहरत हासिल की थी. बाद में इन सभी खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया.चौंकाने वाली बात यह कि साई सुदर्शन की टीएनपीएल सैलरी आईपीएल की तुलना में ज्यादा है. सुदर्शन को टीएनपीएल नीलामी में लाइका कोवई किंग्स ने 21.60 लाख रुपये में खरीदा था.

जडेजा ने अबकी बार गेंद और बल्ले से जमाया रंग
34 साल के रवींद्र जडेजा की बात करें तो वह आईपीएल 2012 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने हुए हैं. इस शानदार सफर के दौरान जडेजा ने सीएसके के साथ तीन आईपीएल खिताब भी जीते हैं. साथ ही वह खुद को बेहतरीन ऑलराउंडर्स के रूप में स्थापित करने में सफल रहे. आईपीएल 2023 के लिए रवींद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, लेकिन आईपीएल 2023 में जडेजा गेंद और बल्ले से पूरी तरह हिट रहे. जडेजा ने 16 मैचों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन खासा अच्छा रहा. जडेजा ने 7.56 की इकोनॉमी रेट और 21.55 के एवरेज से 20 विकेट हासिल किए. तुषार देशपांडे (21) के बाद जडेजा इस सीजन में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर रहे.

सुदर्शन ने फाइनल में की रिकॉर्ड्स की बारिश
साई सुदर्शन फाइनल में शतक जमाने से चूक गए, लेकिन अपनी तेज तर्रार पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. सुदर्शन किसी आईपीएल फाइनल में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी रहे. सुदर्शन ने 21 साल और 226 दिन की उम्र में यह पारी खेली. फिलहाल यह रिकॉर्ड मनन वोहरा के नाम है, जिन्होंने 2014 फाइनल में पंजाब के लिए फिफ्टी जमाई थी. तब मनन वोहरा की उम्र 20 साल और 318 दिन रही थी.

आईपीएल फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
20 साल, 318 दिन – मनन वोहरा (PBKS) vs KKR, बेंगलुरु, 2014
21 साल, 226 दिन – साई सुदर्शन (GT) vs CSK, अहमदाबाद, 2023
22 साल, 37 दिन – शुभमन गिल (KKR) vs CSK, दुबई, 2021
23 साल, 37 दिन – ऋषभ पंत (DC) vs MI, दुबई, 2020

आईपीएल फाइनल में बेस्ट स्कोर
117*- शेन वॉट्सन (CSK) vs SRH, मुंबई वानखेड़े, 2018
115* – ऋद्धिमान साहा (PBKS) vs KKR, बेंगलुरु, 2014
96 – साई सुदर्शन (GT) vs CSK, अहमदाबाद, 2023
95 – मुरली विजय (CSK) vs RCB, चेन्नई, 2011
94 – मनीष पांडे (KKR) vs PBKS, बेंगलुरु, 2014

आईपीएल प्लेऑफ में हाइएस्ट स्कोर बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर
112* – रजत पाटीदार (RCB) vs LSG, कोलकाता, 2022 एलिमिनेटर
96 – साई सुदर्शन (GT) vs CSK, अहमदाबाद, 2023 फाइनल
94 – मनीष पांडे (KKR) vs PBKS, बेंगलुरु, 2014 फाइनल
89 – मनविंदर बिस्ला (KKR) vs CSK, चेन्नई, 2012 फाइनल

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...