16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलतू बुड्ढा होगा तब भी ये शॉट याद करेगा , अंबाती रायुडू...

तू बुड्ढा होगा तब भी ये शॉट याद करेगा , अंबाती रायुडू ने शेयर की धोनी से हुई वो बात

Published on

अहमदाबाद

हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने पर चर्चा कर रहा था तो दूसरी ओर फाइनल से ठीक पहले रविवार को अंबाती रायुडू ने एक ट्वीट करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने लिखा- यह आईपीएल फाइनल उनका आखिरी मैच है। जिस तरह की बैटिंग के लिए रायुडू जाने जाते हैं वैसी ही बैटिंग उन्होंने चेन्नई के लिए की भी। उन्होंने 2 छक्के अहम मौके पर लगाते हुए चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनके छक्के के बारे में धोनी ने उनसे क्या कहा…।

एक शानदार स्टोरी का अंत है
उन्होंने अपने करियर को लेकर कहा- यह एक परीकथा का अंत है और मैं इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता था। यह अविश्वसनीय है, वास्तव में भाग्यशाली है कि यह महान टीमों में खेला गया। यह जीत कुछ ऐसी है जिसे मैं अपने पूरे जीवन के लिए याद रखूंगा, पिछले 30 वर्षों में सभी कड़ी मेहनत के लिए, खुश हूं कि यह इस नोट पर समाप्त हो गया। मैं इस पल को अपने परिवार और अपने पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं, उनके बिना मैं आज यहां नहीं होता।

हर कोई कर रहा था प्रार्थना
उन्होंने आगे कहा- इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आखिरी मैच में जीते। खिताब जीते। मेरे पास शब्द नहीं हैं। हर कोई भगवान को याद कर रहा था। प्रार्थना कर रहा था। एक खिलाड़ी के रूप में ऐसे मैचों में नर्वसनेस कम होती है, लेकिन जब आप दर्शक होते हैं तो भावनाएं हावी होती हैं। जब उनसे रिटायरमेंट को लेकर धोनी से बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- बहुत ज्यादा बात नहीं हुई।

उन्होंने आगे बताया- मैच के बाद माही भाई ने कहा तू बुड्ढा होगा तब भी ये शॉट याद करेगा। बता दें कि अंबाती रायुडू 11वें ओवर में बैटिंग करने मैदान पर आए थे। चेन्नई ने उस समय अजिंक्य रहाणे का बड़ा विकेट गंवाया था। टीम को बड़ी हिट की जरूरत थी तो रायुडू ने 13वें ओवर में मोहित शर्मा को छक्का, चौका और फिर छक्का जड़ते हुए पासा पलट दिया था। हालांकि, यहां रायुडू आउट हुए, लेकिन वह अपना काम कर चुके थे। उन्होंने 8 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के के दम पर 19 रन ठोके।

संन्यास के बाद की थी वापसी
यह रायुडू का छठा आईपीएल खिताब है। इससे पहले वह दो बार चेन्नई और 3 बार मुंबई की ट्रॉफी विनर टीम का हिस्सा रहे थे। पिछले साल उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर अपने फैसले को बदला और वापसी की। इस बार फाइनल से ठीक पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि फाइनल रिटायरमेंट है। अब कोई यू टर्न नहीं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...