16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलमाही भाई आपके लिए तो कुछ भी, जडेजा ने शेयर कीं धोनी...

माही भाई आपके लिए तो कुछ भी, जडेजा ने शेयर कीं धोनी और वाइफ रिवाबा संग तस्वीरें

Published on

​एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनी। धोनी और चेन्नई के खाते में 5वां खिताब आया तो इस जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा। जड्डू ने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों में छक्का और चौका उड़ाते हुए CSK को जीत दिला दी। आईपीएल 2023 के दौरान रिश्तों में खटास की खबरें आ रही थीं, इस बीच चैंपियन बनने के बाद जडेजा ने धोनी के लिए खास मेसेज लिखा।

माही भाई आपके लिए कुछ भी
रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया- हमने कर दिखाया, सिर्फ और सिर्फ एमएस धोनी के लिए। माही भाई आपके लिए तो कुछ भी। इस पोस्ट में जडेजा के साथ उनकी बीजेपी विधायक वाइफ रीवाबा जडेजा भी दिख रही हैं।

जडेजा को गोद में उठा लिया
जब मोहित शर्मा की गेंद पर जडेजा ने विनिंग चौका जड़ा तो चेन्नई के खिलाड़ी जश्न में डूब गए। जैसे ही जडेजा पहुंचे धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया।

ट्रॉफी संग दिखा याराना
एक दूसरी तस्वीर में जडेजा और एमएस धोनी विनिंग ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। खिताब की खुशी के मौके पर दोनों के चेहरे पर मुस्कान है।

धोनी ने जडेजा और रायुडू को दी ट्रॉफी
एमएस धोनी ने विनिंग शॉट खेलने वाले जडेजा और अपना आखिरी मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू को विनिंग ट्रॉफी उठाने दी। कप्तान के तौर पर उनका हक था, लेकिन धोनी तो धोनी ही हैं।

क्यों ये तस्वीरें हैं खास
ये तस्वीरें इसलिए भी खास हैं, क्योंकि सीजन के दौरान एमएस धोनी और जडेजा के रिश्ते में खटास आने की खबरें आ रही थीं। जब टीम चैंपियन बनी तो एक बार फिर दोनों के बीच पुराना याराना देखने को मिला। इससे CSK के फैंस को खुशी मिली होगी।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...