17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीय32 वंदे भारत देनी थी और एक भी नहीं दे पाई रेलवे...

32 वंदे भारत देनी थी और एक भी नहीं दे पाई रेलवे की यह फैक्ट्री, जानिए किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने अगले साल अगस्त तक देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है लेकिन अब तक केवल 18 ट्रेनों को ही चलाया जा सका है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि कपूरथला स्थित रेलवे की प्रमुख उत्पादन इकाई रेल कोच फैक्टरी (RCF) 2022-23 में एक भी वंदे भारत ट्रेन की आपूर्ति नहीं कर सकी जबकि उसे 32 ट्रेन डिलीवर करने का लक्ष्य मिला था। दस्तावेजों के मुताबिक आरसीएफ ने इसके लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि उन्होंने ट्रेन सेट के लिए बिजली के कलपुर्जे उपलब्ध नहीं कराए। सूत्रों ने संकेत दिया कि आरसीएफ की नाकामी से अगस्त, 2024 तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हो सकती है।

कोच फैक्टरी न केवल वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन में लक्ष्य से पीछे रह गई, बल्कि सभी प्रकार के कोच के कुल उत्पादन में भी लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी। दस्तावेजों के अनुसार कारखाने ने वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 1,885 के लक्ष्य के मुकाबले 1,478 कोच का निर्माण किया। फैक्टरी मार्च, 2023 तक सिर्फ 153 थ्रीएचपी मेमू ट्रेनों का निर्माण कर सकी, जबकि लक्ष्य 256 का था। इसी तरह वह एलएचबी कोचों के लिए अपने लक्ष्य से भी पीछे रही। अब तक चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों को चेन्नई स्थित इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनाया गया है।

कई राज्यों में नहीं चली है वंदे भारत
अधिकारियों ने कहा कि कारखाने में वंदे भारत ट्रेन का उत्पादन सितंबर, 2024 तक शुरू होने की संभावना है। इस साल रेलवे बोर्ड ने आरसीएफ कपूरथला को 64 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाने का लक्ष्य दिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरसीएफ ने वंदे भारत ट्रेनों के लिए फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय रोलिंग स्टॉक विनिर्माता अल्सटॉम के डिजाइन को अभी तक मंजूरी देने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। देश के कई राज्यों में अब तक वंदे भारत ट्रेन शुरू नहीं की जा सकी है। इनमें बिहार, झारखंड, गोवा और पंजाब शामिल है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...