11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालकन्यादान योजना के मेकअप बॉक्स में परिवार नियोजन सामग्री, कांग्रेस बोली- ये...

कन्यादान योजना के मेकअप बॉक्स में परिवार नियोजन सामग्री, कांग्रेस बोली- ये शर्मनाक

Published on

झाबुआ,

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले थांदला में सोमवार को हुए मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम में 283 जोड़े शामिल हुए थे. इसमें शामिल वधुओं के मेकअप बॉक्स में प्रशासन ने परिवार नियोजन सामग्री भी रखी थी. इसमें कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों के पत्ते रखे गए थे.

इसे लेकर मंगलवार को MP कांग्रेस के एक ट्वीट के बाद बवाल खड़ा हो गया है. MP कांग्रेस ने परिवार नियोजन सामग्री रखे जाने को‌ आपत्तिजनक ओर शर्मनाक बताया. दूसरी तरफ प्रशासन का कहना है कि इसमें गलत क्या है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM के अंतर्गत, परिवार नियोजन को लेकर जागरूक करना उद्देश्य था. नव दंपती को इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी. प्रशासन का कहना है कि इसे मेकअप किट कहना गलत है. इसे नई पहल कहना चाहिए.

हितग्राहियों को पसंद नहीं आया आइडिया
दूसरी तरफ हितग्राहियों ने मेकअप किट या जैसा कि इसे प्रशासन नई पहल किट कह रहा है, उसमें परिवार नियोजन सामग्री मिलने की पुष्टि की है. दुल्हन के मेकअप बॉक्स में मेकअप के सामान के साथ परिवार नियोजन की सामग्री मिलने से वर-वधू के साथ ही उनके परिजन भी असहज हो गए. उन्हें अफसरों का ये रवैया रास नहीं आया.

कांग्रेस ने इस घटना को बताया शर्मनाक कृत्य
MP कांग्रेस की तरफ से इस मामले में ट्वीट किया गया है. इसमें लिखा है, ‘शिवराज में बेशर्मी चरम पर है. मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने कन्याविवाह योजना के अंतर्गत दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट्स बांटे हैं. शिवराज जी, कोई शर्म बाकी है?’

वहीं, कांग्रेस की संगीता शर्मा ने ट्वीट किया, ‘माननीय शिवराज जी कितना अपमान करेंगे आप मध्यप्रदेश की बहन-बेटियों का. कन्या विवाह योजना में मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां बांट रही है सरकार. झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में देश में पहली बार ऐसा शर्मनाक कृत्य हुआ है.’

 

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...