12.5 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यकर्नाटक की हार से बौखलाकर गारंटी योजना को कोस रहे... इमरान प्रतापगढ़ी...

कर्नाटक की हार से बौखलाकर गारंटी योजना को कोस रहे… इमरान प्रतापगढ़ी का PM मोदी पर तंज

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर करारा तंज कसा है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार के बाद से पीएम मोदी बौखला गए हैं। इसके चलते नरेंद्र मोदी कांग्रेस की गारंटी योजनाओं को कोसने का काम कर रहे हैं। प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी की विदेश में दलित और मुस्लिमों की प्रतिक्रिया पर भी बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी जब बाहर जाते हैं तो बीजेपी (Bjp) के नेताओं को काम सौंप जाते हैं। महाराष्ट्र में आने वाले विधानसभा चुनाव पर प्रतापगढ़ी ने कहा कि यहां तो महाविकास अघाड़ी कर्नाटक से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेगी।

PM ने उद्योगपतियों के लाखों हजार करोड़ माफ कर दिए: प्रतापगढ़ी
कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि PM मोदी ने उद्योगपतियों के लाखों हजार करोड़ माफ कर दिए, तब उनको कोई दर्द नहीं हुआ। आज जब कांग्रेस आम जनता के लिए कोई गारंटी योजना लागू कर रही है तो बीजेपी को दिक्कत हो रही है। जब उद्योगपतियों का इतना कर्ज माफ कर दिया गया तो देश के बैंक करप्ट नहीं हुए। आज जब कांग्रेस गरीबों का साथ दे रही है तो देश के बैंक करप्ट हो जाएंगे। इससे साफ पता लगता है कि कांग्रेस देश की जनता के साथ और बीजेपी उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह देश जनता का है या कि उद्योगपतियों का यह कौन तय करेगा?

मिसिंग ईरानी वाले पोस्टर पर क्या बोले प्रतापगढ़ी
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से बीते दिनों बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मिसिंग होने का पोस्टर जारी किया गया था। इसको लेकर स्मृति ईरानी ने जवाब भी दिया। ईरानी के मिसिंग वाले पोस्टर के सवाल पर प्रतापगढ़ी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के बीच जब वे गायब हैं तो जाहिर सी बात है कि उनको लेकर यही कहा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने महिला पहलवानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर जंतर मंतर पर स्मृति ईरानी को ढूंढना हो तो कहा जाएं? पांच रुपए रेट बढ़ जाने पर आलू प्याज की माला पहनकर घूमने वाली स्मृति ईरानी को ढूंढना हो तो कहा जाएं? तो फिर उनको मिसिंग ही कहा जाएगा।

Latest articles

भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग का विरोध तेज, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

भोपाल। राजधानी भोपाल में दो शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध तेज हो...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में बने प्रसिद्ध दादाजी धाम...

ईडी से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल, रिवार्ड स्कीम और पीपी बोनस की मांग

भोपाल। हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (इंटक) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भेल...

भेल के ईडी ने कारखाना, टीए, गेस्ट हाउस और कस्तूरबा पहुंच कर कर्मचारियों को दी बधाई

टारगेट पूरा होने पर खुशी की लहर, बटी मिठाई भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...