19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयमुझे पापा ने घर में बंद कर दिया है... साक्षी के इंस्टाग्राम...

मुझे पापा ने घर में बंद कर दिया है… साक्षी के इंस्टाग्राम ऑडियो से मर्डर केस में आया ट्विस्ट

Published on

नई दिल्ली

साक्षी मर्डर केस थोड़ा उलझता दिख रहा है। साक्षी की इंस्टाग्राम चैट हिस्ट्री से कई नई बातें सामने आ रही हैं। वह शायद एक से ज्यादा अकाउंट से बात करती थी। साक्षी का एक इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया था तो दूसरे से बातचीत होती थी। एबीपी न्यूज ने साक्षी का इंस्टाग्राम चैट खंगाला है जिस पर 6 अप्रैल से दोस्त से बातचीत शुरू हुई थी। उसी दिन साक्षी ने Hi लिखा था। कोड में कुछ लिखकर अटैच किया गया था। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी और नीतू की इंस्टाग्राम चैट से पता चला है कि साक्षी घर में बंद होने की बात कर रही है क्योंकि साहिल के परिवार को साक्षी से रिलेशन की बात पता चल गई थी। वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है, ‘मुझे पापा ने घर में बंद कर दिया है। कहीं भी जाने नहीं देते हैं।’ हालांकि मां ने बताया है कि उसे साहिल के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। मां ने कैमरे के सामने कहा, ‘उस समय मैं होती और किसी भी लड़की के साथ ऐसा होता तो मैं जरूर बचाने की कोशिश करती।’ उस रात 10-12 लोग देखते रहे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

6 मई को साक्षी ने नीतू से बात की थी। सोशल मीडिया पर चैट में साक्षी की बात से माना जा रहा है कि हो सकता है साक्षी ने जानबूझकर ऐसा दोस्त से कहा हो। परिवारवाले रोकते होंगे कि साक्षी घर पर ही रहे, दोस्त के यहां जाकर न रहे। जिस दिन हत्या हुई उस दिन भी साक्षी घर से नहीं आई थी। वह कई दिनों से दोस्त के यहां थी। हो सकता है कि बहाना बनाने के लिए साक्षी ने दोस्तों से यह बात कह दी हो कि मेरे परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया है। सच यह है कि साहिल ने हत्या की है और अब तक की जांच में पता चला है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा है। साक्षी को असलियत पता चली तो वह साहिल से दूर हो गई। वह पहले से प्रवीण को जानती थी, बाद में फिर से प्रवीण से दोस्ती बढ़ गई। साहिल को यह ठीक नहीं लगा कि साक्षी ने प्रवीण के साथ दोस्ती कर ली है।

जब साक्षी की मां से ‘बेटी को घर में बंद करने’ वाली बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि नहीं, किसी ने बंद नहीं किया था। वह वीडियो बनाती थी। मां ने कहा कि अगर साहिल के बारे में पता होता, तो ऐसा नहीं होता। साक्षी फिर अपने दोस्त के घर 10 दिन से क्यों रह रही थी? इस सवाल के जवाब में मां ने कहा, ‘उसके (साक्षी की महिला दोस्त नीतू) पति जेल में बंद थे तो वह बोली कि आंटी मुझे कोर्ट जाना रहता है। दो छोटे बच्चे हैं। इसे जाने दो। यह बच्चों को पढ़ाएगी और मेरी हेल्प भी हो जाएगी।’

अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हुआ है। हथियार के बारे में साहिल बार-बार बयान बदल रहा है। अब पता चल रहा है कि साहिल कह रहा है कि उसने चाकू रिठाला में नहीं, बल्कि बुलंदशहर जाते समय रास्ते में फेंका था। पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...