15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'साक्षी यार तू कहां है? बात नहीं करेगी मुझसे…' साहिल, नीतू और...

‘साक्षी यार तू कहां है? बात नहीं करेगी मुझसे…’ साहिल, नीतू और प्रवीण की चैट ने खड़े किए कई सवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली मर्डर केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। साहिल ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले लड़का वही है। उसी ने साक्षी का खून किया है। वहीं अब साक्षी, साहिल, नीतू औऱ प्रवीण की चैट सामने आई है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, ये चैट 6 अप्रैल से 6 मई की है।असल में 6 अप्रैल को साक्षी ने साहिल को इंस्टाग्राम पर Hi लिखा था। इसके साथ ही 14 अप्रैल की रात 2 बजे प्रवीण ने साक्षी को Hi लिख मैसेज भेजा था। उसने साक्षी से यह भी कहा था कि बात करनी है।

इन मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर साक्षी ने अपनी दोस्त नीतू को भेजा था। नीतू और साक्षी के बीच हुई बातचीत भी सामने आई है। नीतू ने 6 मई को मैसेज भेजकर साक्षी से पूछा है कि साक्षी यार तू कहां है, बात नहीं करेगी मुझसे? इसके जवाब में साक्षी ने लिखा है कि यार, मम्मी-पापा ने बंद करके रखा है घर में। फोन भी नहीं देते। मैं क्या करूं, भाग जाऊंगी’।

चैट से खुल सकते हैं कई राज
साक्षी, साहिल, प्रवीण औऱ नीतू ये चैट कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बात तो यही है कि आखिर नीतू ने साक्षी से ये क्यों कहा कि यार बात नहीं करेगी मुझसे? क्या साक्षी अपनी दोस्त नीतू से किसी बात को लेकर नाराज थी। यह बात भी दिमाग में खटक रही है कि साभी के माता-पिता ने उसे कमरे में क्यों बंद करके रखा था, वह भागने की बात क्यों कर रही थी। ऐसी क्या वजह थी कि उसके माता-पिता ने उससे फोन छीना था? फिलहाल पुलिस इन साक्षी और नीतू के बीच हुई बातचीत का जवाब तलाश कर रही है।

दिल्ली के इस मर्डर केस की पूरे देश में चर्चा है। रविवार को साहिल ने शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उसने साक्षी को करीब 22 बार चाकू से गोदा। वह साक्षी को तब तक मारता रह जब तक वह मर नहीं गई। आस-पास मौजूद लोगों ने भी साभी को बचाने की कोशिश नहीं की थी। साहिल ने साक्षी को मारने के बाद पास से पत्थर उठाया और उसके सिर और चेहरे को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...