14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeभोपालCM शिवराज की फटकार के बाद स्कूल ने यूनिफॉर्म बदला, अब नहीं...

CM शिवराज की फटकार के बाद स्कूल ने यूनिफॉर्म बदला, अब नहीं होगी प्रार्थना ‘लब पे आती है दुआ…’

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के एक निजी स्कूल में हिंदू छात्राओं की हिजाब में फोटो सामने आने के बाद प्रदेश में बवाल मच गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद कलेक्टर ने स्कूल की जांच की है। जांच के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के हिजाबनुमा स्कॉर्फ पहनने का बंधन खत्‍म कर दिया है। साथ ही अल्लामा इकबाल की कविता का गायन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब से स्कूल में सिर्फ प्रातः कालीन प्रार्थना में अब केवल राष्ट्रगान ’जन गण मन’ होगा।

नहीं गाया जाएगा ‘लब पे आती है दुआ…’
बता दें कि स्कूल में अल्लामा इकबाल का गीत लब पे आती है दुआ गाया जाता था। मंगलवार को यह मामला सामने आया था। दमोह के गंगा जमना स्कूल में संचालक ने एक पोस्टर लगवाया था, जिसमें छात्राएं काले रंगे के हिजाबनुमा स्कॉर्फ बांधे हुए थीं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस मामले को उठाया था, उसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिये थे। तब कलेक्टर ने कहा था कि गंगा जमुना स्कूल के एक पोस्टर को लेकर कुछ लोगों के द्वारा फैलायी जा रही जानकारी को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली और जिला शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई थी, सभी तथ्य तलत पाये गये हैं।

सीएम की फटकार के बाद कलेक्‍टर का हिजाब पर एक्‍शन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इस मामले की जांच के आदेश दिये। इसके बाद कलेक्टर ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। सीएम के आदेश के बाद कलेक्टर ने ट्वीट करके जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश पर स्कूल मामले में गठित समिति द्वारा जांच जारी रहेगी। इस समिति में दमोह के डिप्टी कलेक्टर आरएल बागरी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल भावना दांगी भी शामिल की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने आज फिर दी दी चेतावनी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को छतरपुर में एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को सावधान करना चाहता हूं जो बेटियों के सिर पर स्कॉर्फ, हिजाब बांधकर स्कूल बुलवा रहे हैं। जिसने भारत का विभाजन करवाया, उसकी कविताएं दमोह के स्कूल में पढ़ाई जा रही हैं। ऐसे नियम बनाने वाले सावधान हो जाएं, मध्य प्रदेश की धरती पर ऐसी हरकतें नहीं चलेंगी। अगर किसी को पढ़ाई करवाना है तो प्रधानमंत्री के द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के अनुसार ही पढ़ाई करवानी होगी।

इसलिए बरसा है हंगामा
मामला दमोह के गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ा है। स्कूल ने अपने परीक्षा परिणाम से संबंधित एक पोस्टर स्कूल की दीवार पर लगाया है। इस पोस्टर में अधिकांश छात्राएं मुस्लिम धर्म से संबंध रखती है, लेकिन पोस्टर में दिख रही तीन छात्राएं हिन्दू हैं, लेकिन उनकी फोटो हिजाब में दिखाई दे रही है। पोस्टर के सामने आने के बाद कुछ नागरिकों ने हल्ला मचाते हुए स्कूल पर धर्मांतरण के आरोप लगाए दिये।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...