14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालहिजाब वाले स्‍कूल की मान्‍यता रद्द, अब धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग का...

हिजाब वाले स्‍कूल की मान्‍यता रद्द, अब धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग का भी शक… बाल आयोग ने SP को लिखा पत्र

Published on

दमोह

मध्‍य प्रदेश के दमोह में हिंदू लड़कियों की हिजाब फोटो सामने आने के बाद गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन नए-नए आरोपों में घिरता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश बाल आयोग की टीम ने अपनी जांच में गंभीर खामियां पाई है। स्‍कूल प्रबंधन पर साक्ष्‍य मिटाने का आरोप है। वहीं, मध्‍य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग ने कई बिंदुओं पर जांच कराने के लिए दमोह पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है। जिसमें विदेशी फंडिंग की जांच भी कराई जाने की बात कही गई है।

स्‍कूल की मान्‍यता निलंबित, उर्दू भाषा की किताबें मिलीं
दमोह के गंगा जमुना स्कूल में टॉपर छात्राओं में शामिल हिंदू लड़कियों को हिजाब में दिखाया गया था। मामले में पुनः जांच के आदेश के बाद जांच में स्कूल प्रबंधन की गंभीर खामियां सामने आई है। इन आरोपों के चलते अब स्कूल पर बड़ी कार्यवाही तय मानी जा रही है। वहीं देर शाम संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सागर में स्कूल की मान्यता को निलंबित कर दिया है। हालांकि इसके पीछे कारण व्यवस्थाओं की कमी बताई गई है। वहीं मामले की जांच करने पहुंची मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की टीम को जांच के दौरान स्कूल में उर्दू भाषा की किताबें और कई ऐसी खामियां सामने आई जो हैरान कर देने वाली थी। ऐसे में जांच टीम के सदस्य इसे शिक्षा से अलग और विवादास्पद बता रहे हैं।

प्रार्थना और ड्रेसकोड में बदलाव
स्कूल के संचालक मो. इदरीस खान मामले को तूल पकड़ता देख बैकफुट पर आ गया था। उन्‍होंने स्कूल में तथाकथित हिजाब की अनिवार्यता को समाप्‍त कर दिया है। उसे ऐच्छिक किए जाने की बात कही गई। साथ ही साथ स्कूल में कराई जा रही प्रार्थना में भी बदलाव कर राष्ट्रगान को प्रार्थना में शामिल किया जाना बताया गया। हालांकि इस दौरान कई अन्य आरोपों पर वह जांच का हवाला देकर चुप्पी साध गए।

बाल आयोग ने एसपी को लिखा पत्र
दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि जांच टीम सभी बिंदुओं पर जांच करेगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं पूर्व में स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दिए जाने की बात पर उनका कहना था कि प्रारंभिक जांच छात्राओं पर दबाव डाले जाने की बिंदु पर हुई थी जिस पर क्लीन चिट दे दी गई थी।इस दौरान राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखते हुए आरोपी स्कूल प्रबंधन के विदेशी फंडिंग की जांच कर एफआईआर की बात भी कही है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...