14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालब्राह्मण महाकुंभ में सीएम का ऐलान, परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी

ब्राह्मण महाकुंभ में सीएम का ऐलान, परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी

Published on

भोपाल

रविवार का दिन भोपाल के भेल क्षेत्र के लिए काफी गहमागहमी भरा रहा। यहां के जंबूरी मैदान में ब्राहमण समाज ने महाकुंभ आयोजन किया वहीं दशहरा मैदान में किरार-धाकड़ समाज के लोगों ने सम्मेलन का आयोजन किया। दोनों ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक शिरकत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ में भगवान परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टी को ऐलान भी कर दिया। साथ ही संस्कृत विद्यालय के 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 8 हजार रुपए, 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। वहीं जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, वहां के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान भी किया।

किरार धाकड़ समाज के सम्मेलन में सीएम ने कहा… पहले आंदोलन पर हुई पिटाई आज भी याद
इधर, दशहरा मैदान में किरार धाकड़ समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं कक्षा 7 में पढ़ता था, तब मैंने पहला आंदोलन किया था। ये आंदोलन मजदूरों के लिए था। मजदूरी ढाई पाई नहीं, पांच पाई देने के लिए था। उस आंदोलन में मेरी जो पिटाई हुई थी, वह आज तक याद है। उन्होंने कहा कि किरार – धाकड़ समाज में कोई अशिक्षित नहीं रहेगा, हम सब को पढ़ाएंगे। हम लोग मूलत: खेती और बाड़ी के काम में पहले से लगे रहे। जो मुरली बजाते थे, वे हुए मुरलीधर भगवान कृष्ण कन्हैया, लेकिन जो हल को धारण करते थे, वे हलधर हुए धरणीधर, जो हमारे आराध्य हैं। किरार – धाकड़ समाज का हल और बंदूक से करीब का नाता है। खेती से लेकर खेलों तक, शिक्षा से लेकर उद्योग तक, हर क्षेत्र में आज अपने बच्चे सफलता का परचम लहरा रहे हैं। हम लोग अन्न के भंडार भरते हैं, जब जरूरत पड़ती है, तो भारत माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यहां ज्ञात हो कि शिवराज सिंह चौहान किरार महासभा के संरक्षक भी हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...