16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालबागेश्वर सरकार से शादी रचाने जा रही है MBBS स्टूडेंट? बोली- 16...

बागेश्वर सरकार से शादी रचाने जा रही है MBBS स्टूडेंट? बोली- 16 जून को हो जाएगा खुलासा

Published on

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस दौरान उनकी शादी को लेकर हमेशा चर्चा होती है। कई लोगों के साथ उनके नाम भी जुड़ते रहे हैं। अब बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कथित विवाह की कामना लेकर एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने पदयात्रा निकाली है। वह श्री गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक सिर पर गंगा जल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू की है। शिवरंजनी तिवारी ने कहा कि हम गुरुदेव के आदेश पर गंगोत्री से बागेश्वर धाम के लिए निकले हैं।

गंगोत्री से गंगा जल लेकर पदयात्रा कर रही शिवरंजनी
एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी तिवारी अचानक से चर्चा में आ गई है। वह गंगोत्री के गंगा जल लेकर चित्रकूट पहुंची थी। शिवरंजनी को पदयात्रा करते हुए बागेश्वर धाम पहुंचना है। वह 16 जून को वहां पहुंचेगी। शिवरंजनी ने कहा है कि हम अपनी कामना बालाजी के सामने रख दी है। 16 जून को बागेश्वर धाम में इसके बारे में बताएंगे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिवरंजनी करेगी शादी?
वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शिवरंजनी बागेश्वर सरकार से शादी की कामना लेकर जा रही हैं। शिवरंजनी तिवारी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि ये मेरी कामना है या नहीं, ये सिर्फ मेरे बालाजी सरकार जानते हैं। विवाह के बारे में सिर्फ बालाजी सरकार को ही पता है। इसके बारे में जो भी सच्चाई है, इसे लेकर हम सभी लोग 16 जून को बागेश्वर धाम से लाइव आएंगे। वहां से हम लाइव बता देंगे कि हमारी कामना क्या है।

पहली बार में मंत्रमुग्ध हो गई शिवरंजनी
शिवरंजनी तिवारी ने कहा कि मैं 2021 से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फॉलो कर रही हूं। उनकी कथा सुनकर मैं पहली बार में ही मंत्रमुग्ध हो गई थी। शिवरंजनी ने कहा कि मैं भी भागवत कथा कहती हूं। उन्होंने कहा कि उनकी तीन बड़ी घोषणाएं हमें प्रभावित करती हैं। उनमें एक कैंसर अस्पताल की घोषणा है। किसी भी डॉक्टर के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं होगी।

चार साल की उम्र से गा रही भजन
वहीं, शिवरंजनी ने कहा कि मैं चार साल की उम्र से भजन गा रही हूं। अध्यात्म के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है। अभी वह एमबीबीएस कर रही है। वहीं, बागेश्वर सरकार के विवादों को लेकर कहा कि वह अंतर्यामी हैं। उनकी अलौकिक शक्ति पर संदेह करना गलत होगा। शिवरंजनी ने कहा कि हमारी पदयात्रा बहुत ही आनंददायी है। अभी तक कोई रुकावट महसूस नहीं हुई है।

किस्मत का लिखा कोई नहीं बदल सकता
शिवरंजनी से सवाल किया गया कि बागेश्वर धाम पहुंचकर आगे क्या करेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता है। सब कुछ बालाजी को पता है क्योंकि किस्मत का लिखा कोई बदल नहीं सकता है। शिवरंजनी ने कहा कि हमारे समाज में लोग नास्तिक होना गर्व का विषय का समझते हैं। हमें हमेशा बालाजी का साथ मिलता रहा है। सभी लोगों को सनातन धर्म पर गर्व होना चाहिए। साथ ही इससे जुड़े रहे। इस यात्रा में शिवरंजनी तिवारी के पिता, भाई और अन्य लोग भी शामिल हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...