16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालगरीबी में हैवान बन गया पिता! बेटी चॉकलेट मांगती रहती थी, बाप...

गरीबी में हैवान बन गया पिता! बेटी चॉकलेट मांगती रहती थी, बाप ने पत्थर से कुचलकर मार दिया

Published on

इंदौर

एमपी के इंदौर में पुलिस ने आठ वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में दावा किया कि वह गरीबी से बुरी तरह परेशान है। उसकी बेटी आए दिन चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग कर उसकी परेशानियां बढ़ा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राकेश (37) के रूप में हुई है। वह एक बढ़ई के यहां मजदूरी करता है और नशे का आदी है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने आरोपी की पहचान उजागर किए बगैर कहा कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस से कहा कि वह बेहद गरीबी में जी रहा है। उसकी बेटी उससे बार-बार चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग करती रहती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। उन्होंने आरोपी के बयान के हवाले से बताया कि इस परेशानी से निजात पाने के लिए उसने अपनी बेटी की शनिवार रात कथित तौर पर हत्या कर दी।

इंदौर डीसीपी ने बताया कि आरोपी अपनी बेटी को एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया और टाइल्स और पत्थरों से सिर कुचलकर जान से मार दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की मां शहर के एक मंदिर के पास भीख मांगती है, जबकि उसकी पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी है।वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के पास से उसका मतदाता परिचय पत्र मिला है लेकिन उसके परिवार के पास से राशन कार्ड नहीं मिला है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...