16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालइंदौर: 8 साल की बेटी मांगती थी खिलौने और चॉकलेट, ड्रग एडिक्ट...

इंदौर: 8 साल की बेटी मांगती थी खिलौने और चॉकलेट, ड्रग एडिक्ट बाप ने पत्थरों से कुचल कर कर दी हत्या

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आठ साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या उसके पिता ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो चॉकलेट और खिलौने मांगा करती थी. 37 साल के ड्रग एडिक्ट पिता ने बेटी का सिर पत्थरों से कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गरीबी से जूझ रहा था. बेटी के चॉकलेट और खिलौने मांगने से उसे चिढ़ होती थी. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने दावा किया कि वह अत्यधिक गरीबी में रह रहा था और उसकी बेटी बार-बार उससे चॉकलेट, खिलौने और कपड़े मांग रही थी, जिससे वो परेशान हो जाता था.

उसने पुलिस को बताया, ‘शनिवार की रात को अपनी बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वो इस समस्या से छुटकारा पाना चाहता था.’ हत्या के आरोपी पिता ने कहा कि वो अपनी बेटी को एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया और उसके सिर को टाइलों और पत्थरों से कुचल कर मार डाला.

आरोपी की पत्नी उसे तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी, जबकि उसकी मां इंदौर में एक मंदिर के पास भीख मांगती थी. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी के पास से एक वोटर आईडी कार्ड बरामद किया गया है, लेकिन उसके पास कोई राशन कार्ड नहीं मिला है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...