11.1 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत के साथ सीमा पर स्थिरता, दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे', अमेरिका को...

‘भारत के साथ सीमा पर स्थिरता, दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे’, अमेरिका को चीन की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

भारत के साथ पिछले कई सालों से चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने कहा है कि भारत-चीन के बीच सीमा पर फिलहाल स्थिरता है. चीन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत-चीन सीमा के मुद्दे पर किसी तीसरे देश की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जिआओजियान ने मंगलवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका विश्व में अपने आधिपत्य के लिए सभी प्रकार के तरीके अपनाता है.दरअसल, अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि दुनिया चीन को जोर-जबरदस्ती करने वाले और धमकाने वाले देश के रूप में देखती है.

इस बयान पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जिआओजियान ने कहा, ‘विश्व शांति और समृद्धि में चीन का योगदान है. चीन नहीं बल्कि अमेरिका वह देश है जो जोर-जबरदस्ती और आधिपत्य के लिए सभी प्रकार के उपायों का सहारा लेता है. अमेरिका के दबाव डालने और डराने-धमकाने से उसके सहयोगी और भागीदार भी पीड़ित हैं. उसकी इस प्रवृति का खामियाजा विकासशील देशों को भुगतना पड़ रहा है.’

अमेरिका पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर फिलहाल स्थिरता है.उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में चीन-भारत सीमा पर स्थिरता है. सीमा का जो प्रश्न है, वो भारत और चीन के बीच का मामला है, इसमें किसी तीसरे पक्ष का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

क्या कहा था अमेरिकी रक्षा मंत्री ने?
अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को मीडिया से कहा था कि ताजा वैश्विक हालातों में चीन की तरफ से दुनिया पर धौंस जमाई जा रही है.उन्होंने चीन पर निशाना साधते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कहा था, ‘शांति और समृद्धि के लिए जरूरी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए भारत और अमेरिका को साथ मिलकर नेतृत्व करने की जरूरत होगी. और हमें अभी भी बहुत काम करना है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यूएस-इंडिया साझेदारी इंडो-पैसिफिक और पूरी दुनिया के लिए एक खुले और समृद्ध भविष्य के निर्माण में मदद करेगी.’

सिंगापुर में एशियाई देशों के सुरक्षा फोरम शांगरी-ला डायलॉग में उन्होंने कहा कि ताइवान को लेकर अगर चीन एकतरफा कदम उठाता है तो यह विनाशकारी होगा.उन्होंने कहा था, ‘इसे लेकर हमारी एक ही दृढ़ नीति है. सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने यही नीति अपनाई है. हम दोनों तरफ से यथास्थिति में एकतरफा बदलाव का स्पष्ट रूप से विरोध करना जारी रखेंगे.’

चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर भारत का समर्थन करता रहा है अमेरिका
अमेरिका हमेशा से चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत का समर्थन करता आया है. अप्रैल के महीने में ही एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि चीन से मिल रही चुनौती के बीच भारत अमेरिका पर भरोसा कर सकता है. स्टेट फॉर साउथ एंड सेंट्रल एशिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी डोनाल्ड लू ने कहा था कि सीमा विवाद के मुद्दे को दोनों देश बातचीत के जरिए हल करे.

इससे पहले मार्च में अमेरिका के दो पूर्व अधिकारियों ने भारत-चीन सीमा तनाव और इंडो पेसिफिक में अमेरिका की रणनीति पर एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें बाइडेन प्रशासन को यह सुझाव दिया गया था कि अगर चीन के साथ संघर्ष शुरू होता है तो अमेरिका को भारत का पूर्ण समर्थन करना चाहिए.

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन के अतिक्रमण के खिलाफ बोलने की जरूरत है. आधुनिक सैन्य तकनीक प्रदान करने, सैन्य उपकरणों का मिलकर उत्पादन और विकास शुरू करने, सैन्य और नौसैनिक क्षमता को मजबूत करने में अमेरिका को भारत की मदद करने की जरूरत है.

भारत को अमेरिकी समर्थन से चिढ़ता है चीन
अमेरिका चीन के साथ सीमा विवाद में हमेशा से भारत के साथ खड़ा दिखा है. चीन अमेरिका के रुख से चिढ़ता है और वो उसे कई बार इस मामले में न पड़ने की सलाह दे चुका है. नवंबर 2022 में भी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि चीन ने अमेरिका को इस मामले से दूर रहने की चेतावनी दी है. चीन ने अमेरिका से कहा था कि वो दोनों देशों के बीच के संबंधों में दखलअंदाजी न करे.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...