5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबिहार के रोहतास में पुल के पिलर के बीच फंसा 11 साल...

बिहार के रोहतास में पुल के पिलर के बीच फंसा 11 साल का बच्चा, 20 घंटे से रेस्क्यू जारी

Published on

सासाराम,

बिहार के रोहतास जिले में 11 साल का बच्चा पुल के पिलर के बीच में फंस गया. बच्चे को निकालने के लिए 20 घंटे से रेस्क्यू जारी है. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने की कोशिश में जुटी हैं. मौके पर बच्चों के परिजन समेत भारी भीड़ भी मौजूद है.मामला नासरीगंज दाऊदनगर में स्थित सोन पुल का है. यहां 11 साल का बच्चा रंजन बुधवार सुबह से घर से गायब था. वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. जब बेटा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई. इस दौरान एक महिला ने पुल के पास से रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी. इसके बाद महिला ने परिजनों को बच्चे के बारे में जानकारी दी.

बुधवार 4 बजे से जारी है रेस्क्यू
पहले परिजनों ने बच्चे को निकालने का प्रयास किया. लेकिन जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी. प्रशासन की टीम ने बुधवार शाम 4 बजे से बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे को निकालने में जुटी है. हालांकि, अभी तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है.

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची NDRF
NDRF की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची है. बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. सूचना मिलने के बाद से बीडीओ मोहम्मद जफ़र इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं.

बताया जा रहा है कि रंजन कुमार खिरियाव गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम त्रुघ्न प्रसाद है. रंजन पुल के पिलर नंबर 1 और स्लैब के बीच में गहराई में फंस गया है. कहा जा रहा है कि पहले बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, मगर अब आवाज आना बंद हो गई है.

घटनास्थल पर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि बच्चा पुल की दरार में गिर गया है. उसे निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी है. उम्मीद है कि जल्द बच्चा बाहर निकल जाएगा.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this