9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपाल8 साल शासन के बावजूद अधूरे रह गए CM शिवराज के 22...

8 साल शासन के बावजूद अधूरे रह गए CM शिवराज के 22 हजार ऐलान’, कमलनाथ बोले- वादे करने से पाप नहीं मिटने वाले

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 18 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 22,000 घोषणाएं अधूरी हैं और कथित भ्रष्टाचार ने राज्य को खोखला कर दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव से पहले दोगुनी गति से घोषणा कर रहे हैं, पता नहीं यह कब लागू करने वाले हैं, शायद साल के आखिर में करेंगे। वह लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन घोषणाएं पूरी नहीं कर पाए हैं।

क्या बोले कमलनाथ?
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “मुख्यमंत्री सोच रहे हैं कि घोषणा करने से उनके सारे पाप धुल जाएंगे। भ्रष्टाचार ने राज्य को दीमक की तरह खा लिया है। भारतीय जनता पार्टी सरकार राज्य को सभी क्षेत्रों में खोखला कर दिया है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, रोजगार हो, कानून व्यवस्था हो।

उन्होने कहा, मध्यप्रदेश सरकार पर 3.30 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और राज्य सरकार को अब सिर्फ ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उधारी का इस्तेमाल विकास के लिए नहीं, बल्कि ठेके देने और उन पर कमीशन हासिल करने के लिए किया जाता है।

कमलनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और चेतावनी दी कि इस तरह की दबाव की राजनीति लंबे समय तक काम नहीं करती है क्योंकि शासन बदल भी जाता है। उन्होंने कहा कि हरसूद शहर जो विस्थापित होकर अब चनेरा के नाम से जाना जाता है 40 साल पहले राज्य के सबसे विकसित स्थानों में से एक था लेकिन अब विकास की दौड़ में पिछड़ गया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...