15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालइस राज्य को मिलेगा दो और वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा, PM...

इस राज्य को मिलेगा दो और वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसी के साथ पीएम मोदी वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस और रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

इन रूट्स पर भी चलेगी वंदे भारत
भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रहा है. इसी कड़ी में देश को भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर के अलावा तीन और नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इन पांच ट्रेनों में से पहली ट्रेन पुरी-हावड़ा रूट पर शुरू होने वाली वंदे भारत भी शामिल हो सकती है. इसी महीने इसे हरी झंडी दिखा दी जाएगी. जिन रुट्स पर पांच ट्रेनें चलेंगी वे हैं- मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर.

भोपाल – इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी मंगलवार 27 जून को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल और इंदौर को जोड़ने वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. मध्य प्रदेश की दूसरी सेमी-हाई स्पीड दोनों शहरों के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

भोपाल – जबलपुर वंदे भारत
पीएम मोदी 27 जून मंगलवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल और जबलपुर को जोड़ने वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. मध्य प्रदेश की तीसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन दोनों शहरों के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

बता दें, प्रधानमंत्री 27 जून को भोपाल पहुंचेंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह देश भर के 10 लाख बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 64,100 बूथों के 38 लाख कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. मध्य प्रदेश की 116 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं.

वर्तमान में, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश भर में 18 मार्गों पर चल रही हैं. हालांकि, बिलासपुर नागपुर वंदे भारत ट्रेन को अस्थायी रूप से तेजस एक्सप्रेस द्वारा बदल दिया गया है. वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों के बीच एक बड़ी हिट रही हैं. यह विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस भारत की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...