12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन को मिला न्यूजीलैंड का साथ, क्रिस हिप्किंस बोले- शी जिनपिंग को...

चीन को मिला न्यूजीलैंड का साथ, क्रिस हिप्किंस बोले- शी जिनपिंग को बाइडन का तानाशाह कहना गलत

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का शी जिनपिंग को डिक्टेटर कहना चीन को रास नहीं आया था। चीन ने इसकी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि वैश्विक मंच पर दूसरा कोई देश जिनपिंग के समर्थन में खड़ा नहीं हुआ। लेकिन न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किंस ने जो बाइडन की राय को खारिज करते हुए कहा है कि शी जिनपिंग को तानाशाह कहना सही नहीं है। उनका कहना है कि जो बाइडन की राय से वो इत्तेफाक नहीं रखते।

क्रिस हिप्किंस 25 से 30 जून तक चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। वो इस दौरान जिनपिंग समेत चीन के तमाम बड़े नेताओं और अफसरों से मुलाकात करेंगे। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या चीन के लोगों की अपनी सरकार को चुनने में कोई भूमिका है। क्रिस हिप्किंस का कहना था कि अगर लोग अपने सिस्टम को बदलना चाहते हैं तो ये उनका मामला है। इसमें किसी दूसरे को दखल नहीं देना चाहिए। किसी दूसरे देश को तो बिलकुल भी नहीं।

जो बाइडन ने चीन के राष्ट्रपति को तानाशाह कहा तो चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। चीन का कहना था कि बाइडन का बयान पूरी तरह से गलत और स्तरहीन है। उनको जिनपिंग को तानाशाह नहीं कहना चाहिए था। इससे दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट ही पैदा होगी। न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री का कहना था कि चीन में सरकार बनाना पूरी तरह से वहां के लोगों का अधिकार है। हम इसमें दखल देने वाले कोई भी नहीं हैं।

ध्यान रहे कि चीन और अमेरिका के रिश्ते कभी भी सामान्य नहीं रहे हैं। चाहे डोनाल्ड ट्रम्प हों या फिर मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन। अमेरिका का रवैया चीन के प्रति हमेशा से तल्ख रहा है। चीन भी अमेरिका का विरोध करने का कोई मौका नहीं छोड़ता।रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो चीन ने व्लादिमिर पुतिन के कदम को कभी भी गलत नहीं ठहराया। ये चीज अमेरिका को हमेशा खराब लगती रही है। जो बाइडन ने कई बार कहा भी कि चीन को रूस का समर्थन नहीं करना चाहिए। लेकिन जिनपिंग ने रूस की कभी भी सार्वजनिक तौर पर आलोचना नहीं की।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...