16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजानिए क्या 'समोसा कॉकस', जिसका पीएम मोदी ने जिक्र किया, तो तालियों...

जानिए क्या ‘समोसा कॉकस’, जिसका पीएम मोदी ने जिक्र किया, तो तालियों से गूंज उठी अमेरिकी संसद

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी कांग्रेस में अपने ऐतिहासिक संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के पुराने रिश्तों का जिक्र किया और कहा कि लाखों अमेरिकी लोगों की जड़ें भारत में रहीं हैं. पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उपलब्धि की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘अमेरिका में लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं और उनमें से कुछ इस हाउस में बैठते हैं.’ इस दौरान उन्होंने समोसा कॉकस का जिक्र किया तो सदन तालियों की आवाज से गूंज उठा.

पीएम ने किया समोसा कॉकस का जिक्र
दरअसल कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला और भारतीय मूल की पहली शख्सियत हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि समोसा कॉकस अब सदन का स्वाद है. मुझे उम्मीद है कि यह बढ़ेगा और यहां भारतीय व्यंजनों की पूरी विविधता लाएगा.’ पीएम ने कहा, पिछली दो शताब्दियों से हमने महान अमेरिकियों और भारतीयों के जीवन से एक-दूसरे को प्रेरित किया है.’ पीएम जब ये बात कह रहे थे तो वहां मौजूद सांसद तालियां बजाने लगे.

क्या है समोसा कॉकस?
अमेरिका की राजनीति में ‘समोसा कॉकस’ शब्द की काफी चर्चा होती है. 2016 में इसकी चर्चा तब हुई थी जब पहली बार अमेरिकी संसद में 5 भारतीय मूल के सांसद चुने गए थे जिसमें भारतीय मूल के अमेरिकी नेता और हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति भी थे. उन्होंने ही इस ‘समोसा कॉकस’ शब्द को गढ़ा. जिसे संसद के अंदर भारतीय मूल के सांसदों और प्रतिनिधियों का समूह कहा गया. अभी इस समूह में करीब 5 से 6 सदस्य हैं, लेकिन इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है. चूंकि, समोसा भारतीय व्यंजन है और दुनियाभर में मशहूर है यही कारण है कि इस शब्द को भारतीय मूल के लोगों से आसानी से जोड़ा गया.

अभी कौन है समोसा कॉकस का हिस्सा?
अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है. इसमें एक प्रतिशत से कुछ ज्यादा आबादी भारतीय मूल के लोगों की है. 435 सदस्यों की अमेरिकी कांग्रेस में हालांकि भारतीय मूल के सांसदों की संख्या 5 है. पांचवें सांसद के रूप में श्री थानेदार ने एंट्री ली है. पांच की इस संख्या के साथ अमेरिकी इतिहास में भारतीय मूल के अमेरिकी सदस्यों की तादाद अब सबसे ज्यादा हो गई है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...