11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये सुबह उज्जवल भविष्य के लिए है... भारत- अमेरिका के बीच हाईटेक...

ये सुबह उज्जवल भविष्य के लिए है… भारत- अमेरिका के बीच हाईटेक हैंडशेक इवेंट में बोले मोदी

Published on

वॉशिंगटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अमेरिका दौरे का आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने आखिरी दिन भारत- अमेरिका हाईटेक हैंडशेक इवेंट में हिस्सा लिया। पीएम ने इस खास मौके पर अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ और अध्यक्षों से मुलाकात की। पीएम ने इस खास मौके पर कहा कि ये सुबह उज्जवल भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका ने काफी प्रगति की है। पीए ने अमेरिका के साथ अपने संबंधों पर कहा कि यह शानदार भी है और धारदार भी है। पीएम मोदी ने अमेरिका में एक रिकॉर्ड बनाया है. वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने दूसरी बार अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.

व्हाइट हाउस में अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ के साथ हाई-टेक हैंडशेक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का युवा दुनिया भर में अपनी प्रतिभा के आधार पर पहचान बना रहा है. प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का यह मिलन एक उज्जवल भविष्य के लिए गारंटी लेकर आया है. यह सुबह कुछ ही मित्रों के बीच की है लेकिन यह सुबह एक उज्जवल भविष्य की गारंटी लेकर आएगा. राष्ट्रपति बाइडन की दृष्टि और ताकत और भारत की आकांक्षाओं और संभावनाओं को साथ लेकर आगे चलने का यह अवसर है.

हमारा सहयोग पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है: बाइडेन
व्हाइट हाउस में अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ के साथ हाई-टेक हैंडशेक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि हमारा सहयोग न केवल हमारे अपने लोगों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है.बिडेन ने कहा कि हमारी साझेदारी अगली सफलता या अगले डील से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने, ब्रह्मांड की खोज करने, लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, महामारी को रोकने और हमारे नागरिकों को वास्तविक अवसर देने के बारे में है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ने किया टोस्ट
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ने टोस्ट करते हुए कहा, “चाहे हम इसे अमेरिकी सपना कहें या भारतीय सपना. हमारे लोग अवसरों में काफी विश्वास करते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं या कहां से आए हैं, हम अपने लिए बहुत कुछ बना सकते हैं.”

भारत की कहानियों ने मुझे प्रेरित किया: कमला हैरिस
पीएम मोदी अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा आयोजित राजकीय लंच में पहुंचे हैं. यहां अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि दुनियाभर में भारत का प्रभाव है. भारत की कहानियों ने मुझे काफी प्रेरित किया है. इस दौरान कमला हैरिस ने अपने दादा का भी जिक्र किया और भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और शिक्षा ने न केवल मुझ पर बल्कि पूरी दुनिया पर प्रभाव डाला है. भारत ने दुनिया के करोड़ों लोगों को प्रेरित किया चाहे फिर वह दर्शनशास्र से हो या फिर सविनय अवज्ञा या फिर लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता हो. अमेरिका की उपराष्ट्रपति होने के नाते मैं कई देशो में गई हूं और भारत में भी. दक्षिण – पूर्व एशिया में भारत निर्मित वैक्सीन पहुंची जिसकी मदद से कई लोगों की जान बचाई जा सकीं.

ये सीईओ बैठक में मौजूद
बैठक में अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ और अध्यक्ष शामिल हुए. इनमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी मुकेश अंबानी, ज़ेरोधा और ट्रू बीकन के सह-संस्थापक निखिल कामथ और कई अन्य उपस्थित थे.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...