9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटाइटैनिक पनडुब्‍बी में मौत के आखिरी पल, जानकर कांप जाएगी रूह, मिलीसेकेंड्स...

टाइटैनिक पनडुब्‍बी में मौत के आखिरी पल, जानकर कांप जाएगी रूह, मिलीसेकेंड्स में ही टुकड़े-टुकड़े हो गए 5 लोग!

Published on

वॉशिंगटन

ओशिन गेट की 22 फुट लंबी पनडुब्‍बी टाइटन अटलांटिक सागर में डूब गई है। इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई हैं। मौत कितनी दर्दनाक होगी, इसका आप और हम बस अंदाजा ही लगा सकते हैं। जो पांच लोग डूबकर मरे हैं, उनकी लाश तक नहीं मिल सकती है। अमेरिकी नौसेना के डॉक्‍टर रहे एक रिटायर्ड ऑफिसर ने बताया है कि इस छोटी सी पनडुब्‍बी में मौत के आखिरी पल कैसे रहे होंगे। यकीन मानिए जो कुछ भी उन्‍होंने बताया है उसे जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जो कुछ भी इन डॉक्‍टर ने बताया है उसे जानकर आपके दिमाग में बनने वाली तस्‍वीर काफी डरावनी होने वाली है।

रोबोट को दिखे टुकड़े
यूएस नेवी के रिटायर्ड हाई रैंकिंग डॉक्‍टर की मानें तो पनडुब्‍बी में सवार पांचों लोगों की मौत सिर्फ कुछ मिलीसेकेंड्स में ही हो गई होगी। इस पनडुब्‍बी का मलबा टाइटैनिक जहाज के मलबे से 1600 फीट की दूरी पर मिला है। इस पनडुब्‍बी के अंदर यात्री कुचल दिए गए होंगे। इन लोगों ने कभी ऐसी कल्‍पना भी नहीं की होगी कि उन्‍हें ऐसी मौत मिलेगी। गुरुवार को समुद्र की सतह से लगभग दो मील नीचे गहरे समुद्र में मौजूद एक रोबोट ने टूटे हुए पनडुब्बी के बड़े टुकड़ों को देखा था। मलबे की खोज से पता चलता है कि रविवार को टाइटैनिक जहाज के मलबे से नीचे उतरते समय ही सबमर्सिबल में एक भयानक विस्फोट हो गया था।

स्विच ऑन, स्विच ऑफ
डेली मेल ने अमेरिकी नौसेना के साथ काम कर चुके अंडर सी मेडिसिन एंड रेडिएशन हेल्‍थ के पूर्व डायरेक्‍टर डॉक्‍टर डेल मोले के हवाले से मौत के आखिरी पलों के बारे में बताया है। उन्‍होंने बताया है कि टाइटन क्रू ने अपने दुखद अंतिम क्षणों में क्या-क्‍या अनुभव किया होगा। मोले के मुताबिक यह सब इतना अचानक हुआ होगा कि उन्हें पता भी नहीं चला होगा कि कहीं कोई समस्या थी या फिर उनके साथ क्या हुआ या हो रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘यह ऐसा ही है जैसे आप वहां पर एक मिनट रुके और फिर स्विच बंद कर दिया गया। एक मिलीसेकंड के लिए आप जिंदा हैं और अगले ही मिलीसेकंड में आप मर चुके हैं।’

जैसे फटा हो कोई गुब्‍बारा
डॉ. मोले ने पनडुब्‍बी में हुए विस्फोट की तुलना गुब्बारे के बहुत अधिक फूलने पर उसके फटने से की। उन्‍होंने बताया इस विस्‍फोट में उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए होंगे। उनके शब्‍दों में, ‘ इम्‍प्‍लोशन (अंत: विस्फोट) तब होता है जब दबाव की लहर अंदर की ओर होती है, जबकि एक्‍सप्‍लोजन (विस्फोट) तब होता है जब दबाव की लहर या शॉक वेव किसी भी बाहरी स्‍त्रोत से आती हैं।’ उन्‍होंने आगे कहा, जब कोई खाली सोडा कैन पर खड़ा होता है तो यह आपके वजन को संभाल लेगा लेकिन अगर आप किनारों पर दबाव डालेंगे तो कैन तुरंत ही ढह जाएगा।’

नीचे पहुंचते ही विस्‍फोट
उनका कहना था कि सबमर्सिबल को पानी के अंदर मौजूद दबाव को झेलने के लिए डिजाइन किया जाता है। सतह से 12,500 फीट नीचे जहां दबाव समुद्र तल से करीब 400 गुना ज्‍यादा दबाव होता है। मोले ने कहा है कि प्रेशर हल यानी दबाव पतवार वह जगह है जहां पर ये सभी लोग बैठे थे। उनके मुताबिक ऐसा लगता है जैसे ही वे नीचे तक पहुंचे और पनडुब्‍बी फट गई।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...