9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय"जब भी भारत मजबूत हुआ पूरी दुनिया को हुआ फायदा, देश में...

“जब भी भारत मजबूत हुआ पूरी दुनिया को हुआ फायदा, देश में तेजी से खत्म हो रही गरीबी”

Published on

वाशिंगटन

वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में शुक्रवार को अमेरिका में रह रहे अप्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज पोस्ट पैनडेमिक वर्ल्ड में अर्थव्यवस्था, महंगाई और सप्लाई चेन की क्या हालत है। इन सबके बीच भारत आज 7% से भी अधिक ग्रोथ से आगे बढ़ रहा है।

भारत ने महामारी के दौरान 150 देशों को दवाइयां भेजी
इतिहास गवाह है जब भी भारत मज़बूत हुआ है पूरी दुनिया का लाभ हुआ है। इस महामारी में भी हमने देखा कि जब दुनिया को दवाईयों की ज़रूरत थी तब भारत ने अपना प्रोडक्शन बढ़ाकर 150 से ज़्यादा देशों को दवाईयां भेजी। जब दुनिया को कोरोना वैक्सीन की ज़रूरत थी तब भारत ने प्रोडक्शन बढ़ाकर 100 देशों को वैक्सीन पहुंचाई थी। ‘हमारा दिल बड़ा है’ विश्व शांति के प्रति हमारा कमिटमेंट उससे भी बड़ा है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस हमारी सरकार का कमिटमेंट है।

भारत में सुधार का अभूतपूर्व दौर चल रहा है। हमारा निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। विदेशी निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में 16 बिलियन से ज्यादा निवेश हुआ है। भारत में गरीबी तेजी से खत्म हो रही है। ये सब भारतीयों की महत्वाकांक्षा की वजह से संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत में एविएशन सेक्टर में डिमांड लगातार बढ़ रही है। मोदी ने कहा, हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेश कर भारत दिखा रहा है। हमारा एक्सपोर्ट, फोरेक्स बढ़ रहा है। FDI का रिकॉर्ड बन गया है।आज भारत में रिफॉर्म का अभूतपूर्व दौर चल रहा है। हाई ग्रोथ, लॉ इंफ्लेशन का कॉम्बिनेशन आसान नहीं है लेकिन आज भारत यह भी करके दिखा रहा है। हम फिस्कल डेफिसिट को नियंत्रित रखते हुए कैपेक्स में लगातार वृद्धि कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से कहा कि आप भारत की हर उपलब्धि से खुश होते हैं। आप गर्व करते हैं जब दुनिया के इतने सारे देश यूएन हेडक्वार्टर पर योग दिवस के लिए जुड़ते हैं। आप गर्व करते हैं जब नाटू-नाटू की धुन पर पूरी दुनिया थिरकने लगती है और आज आप यह भी देखकर गर्व से भरे हुए हैं कैसे भारत का सामर्थ्य पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...