11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटल गया पुतिन के तख्तापलट का डर, मुश्किल वक्त में बड़ा काम...

टल गया पुतिन के तख्तापलट का डर, मुश्किल वक्त में बड़ा काम आए मित्र लुकासेंको, वैगनर ग्रुप से करवाई डील

Published on

मॉस्को

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपने दोस्त व्लादिमीर पुतिन को बड़ी राहत देते हुए वैगनर ग्रुप के विद्रोह को खत्म करा दिया है। रूसी मीडिया RT के मुताबिक बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने शनिवार को घोषणा की है कि उन्होंने वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ रूस की डील कराई है। इसके तहत वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने सैनिकों को पीछे हटने को कहा है, ताकि खून खराबा रोका जा सके। उन्होंने मॉस्को की ओर बढ़ रहे सैनिकों को रुकने और अपने कैंप में लौटने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर ग्रुप के सैनिकों के सुरक्षा के बदले प्रिगोझिन विद्रोह खत्म करने के लिए तैयार हो गए। बेलारूस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘येवगेनी प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति लुकाशेंको के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत वैगनर ग्रुप रूस में और नहीं जाएगा।’ बयान के मुताबिक प्रिगोझिन और लुकाशेंको के बीच पूरे दिन बातचीत हुई। इसके बाद रूस में रक्तपात न करने पर समझौता हुआ।

वैगनर ग्रुप को सुरक्षा की गारंटी
बेलूरूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको के ऑफिस की ओर से कहा गया कि इस बातचीत के दौरान लगातार पुतिन से समन्वय किया जा रहा था। बयान में आगे कहा गया कि प्रिगोझिन को उनके सैनिकों की गारंटी का विकल्प पेश किया गया। प्रिगोझिन को और क्या ऑफर हुआ ये अभी साफ नहीं है। वैगनर ग्रुप के विद्रोह खत्म करने की खबर ऐसे समय आई है जब वह रूस की राजधानी मॉक्सो की ओर बढ़ रहा था। शनिवार की सुबह प्रिगोझिन की ओर से दावा किया गया था कि वैगनर ग्रुप ने रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया है।

पीठ में छुरा घोंपा- पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को वैग्नर ग्रुप के प्रमुख येवेनी प्रिगोझिन की ओर से सशस्त्र विद्रोह की घोषणा को ‘विश्वासघात’ और रूस की ‘पीठ में छुरा घोंपने’ वाला कदम करार दिया। पुतिन ने कहा कि बगावत की साजिश रचने वालों को कठोर सजा दी जाएगी। टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में पुतिन ने रूस की रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रिगोझिन की सेना के राजधानी की ओर बढ़ने के बीच मॉस्को के कई हिस्सों में सैन्य ट्रक और बख्तरबंद वाहन देखे गए। इसके दक्षिणी हिस्से में सैनिकों ने चौकियां बनाईं, रेत की बोरियां लगाने के साथ मशीनगन तैनात कर दिए थे।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...