15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, मच गई चीख...

MP: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, मच गई चीख पुकार, 24 लोग घायल

Published on

सीहोर,

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए. इनमें बच्चे भी शामिल हैं. सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेरूंदा में भर्ती कराया गया है. ये लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी वाहन का ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया.

जानकारी के मुताबिक, भेरूंदा सीहोर मार्ग पर सिंहपुर के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब सवारियों से भरा आयशर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को निकाला गया. इसमें करीब 2 दर्जन लोग सवार थे.

बताया जा रहा है कि वाहन के ब्रेक फेल हो जाने से वह पलट गया और खाई में जा गिरा. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. लोगों ने देखा तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन से लोगों को निकालना शुरू किया. इसी के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा है.

सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे वाहन में सवार लोग
बताया जा रहा है कि ग्राम सगुनिया जिला देवास से एक ही परिवार के सभी लोग आयशर वाहन में सवार होकर ग्राम ढाबासुरई में सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे. रास्ते में भेरुंदा मार्ग पर पर सिंहपुर के पास वाहन के ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर पलटा गया. इसमें 2 दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...