12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमिस्र के राष्‍ट्रपति अल सीसी ने पीएम मोदी को सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर...

मिस्र के राष्‍ट्रपति अल सीसी ने पीएम मोदी को सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से किया सम्‍मानित

Published on

काहिरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे। रविवार को उन्‍होंने राजधानी काहिरा में देश के राष्‍ट्रपति अब्‍दल फतह अल-सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। राष्‍ट्रपति सीसी ने मोदी को मुलाकात के दौरान देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्‍मानित किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। इस साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर अल सीसी बतौर चीफ गेस्‍ट भारत आए थे। इसी दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी को भारत आने का न्‍यौता दिया था। भारत से आखिरी बार कोई पीएम सन् 1997 में मिस्र की यात्रा पर गया था। ऐसे में 26 सालों में देश की यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय पीएम हैं। शनिवार को मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्‍हें गार्ड ऑफ द ऑनर भी दिया गया था।

क्‍या है ऑर्डर ऑफ द नील
ऑर्डर ऑफ द नाइलकी शुरुआत सन् 1915 में हुई थी। यह सम्‍मान मिस्र की तरफ से किसी देश के राष्‍ट्राध्‍यक्षों, राजकुमारों और उपराष्‍ट्रपतियों को दिया जाता है जिन्‍होंने इस देश या मानवता के क्षेत्र में अनमोल सेवाएं प्रदान की हैं। यह पुरस्‍कार दरअसल सोने का एक कॉलर जैसा दिखता है। सोने की यूनिट्स पर फैरोनिक प्रतीक शामिल होते हैं। सोने की पहली यूनिट राज्य को बुराइयों से बचाने के विचार को प्रभावित करती है, दूसरी यूनिट नाइल नदी की तरफ से लाई जाने वाली समृद्धि और खुशी से मिलती जुलती है। जबकि तीसरी यूनिट धन और सहनशक्ति का प्रतीक है। पुरस्‍कार पर फिरोजा और रत्‍नों से सजाया गया एक गोलाकार सोने के पेंडेंट है जो तीन यूनिट्स से एक दूसरे से जुड़ी हुए हैं।

और कौन-कौन से सम्‍मान
हाल ही में पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्‍हें जिन और देशों से सर्वोच्‍च सम्‍मान मिला है वो कुछ इस तरह से हैं-

फिजी- कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023
पलाऊ गणराज्य- एबाकल पुरस्कार, मई 2023
भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो दिसंबर 2021
अमेरिका- लीजन ऑफ मेरिट, 2020
बहरीन- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां साल 2019
मालदीव-निशान इज्जुद्दीन, 2019
रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार, 2019
यूएई- ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड, 2019
फलस्‍तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्‍तीन, 2018
अफगानिस्‍तान- गाजी अमीर अमानुल्लाह खान, 2016
सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सौद, 2016

इसके अलावा पीएम मोदी को संयुक्‍त राष्‍ट्र का सर्वोच्‍च सम्‍मान चैंपियंस ऑफ अर्थ, 2018 में, 2018 में ही सियोल शांति पुरस्‍कार के अलावा गेट्स फाउंडेशन समेत कुछ और विश्‍व संगठनों की तरफ से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...