12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पीठ में छुरा घोंपना अमेरिका की आदत', PM मोदी के US दौरे...

‘पीठ में छुरा घोंपना अमेरिका की आदत’, PM मोदी के US दौरे से चीन को लगी मिर्ची

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान अमेरिका ने दिल खोलकर पीएम मोदी का स्वागत किया. उनका यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक भी रहा. लेकिन अमेरिका से भारत की बढ़ती दोस्ती को लेकर अब चीन ने नसीहत दे डाली है. पड़ोसी देश चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिका से दोस्ती को लेकर भारत को चेताया है.

ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में भारत को अमेरिका से सावधान रहने को कहा गया है. इस लेख में कहा गया है कि अमेरिका लंबे समय से चीन से निपटने के लिए भारत का सहारा लेता रहा है. लेकिन भारत को अमेरिका से पूरी तरह से सावधान रहने की जरूरत है.

इस लेख में कहा गया कि अमेरिका की आदत है कि वह जियोपॉलिटिक्स को सत्ता और ताकत के चश्मे से देखता है. वह द्विपक्षीय संबंधों को लेनदेन की कसौटी पर परखता है. अमेरिका ऐसे देशों से गठजोड़ करता है, जिनसे उसे लाभ हो सके. अमेरिका फिर इन लाभों के आधार पर देशों को वरीयता देता है. इस लेख में अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के हवाले से कहा गया कि उन्होंने एक बार कहा था कि अमेरिका का कोई स्थाई दोस्त नहीं है, उसके हित केवल स्थाई होते हैं.

स्वार्थों पर टिके हैं अमेरिका और भारत के रिश्ते
चीन के सरकारी अखबार में कहा गया कि अमेरिका दूसरे देशों की सद्भावना के बल पर सुपरपावर नहीं बना है बल्कि दूसरे देशों के डर को भुनाकर वह इस मुकाम तक पहुंचा है. लेकिन आज चीन को लेकर अमेरिका के खुद के डर की वजह से वह सहयोगी देशों की तलाश में है.

इस लिहाज से अमेरिका के लिए भारत बिल्कुल सही सहयोगी है क्योंकि भारत उसके सभी लक्ष्यों की पूर्ति कर सकता है. यही वजह है कि जहां एक तरफ अमेरिका भारत के प्रधानमंत्री मोदी की स्टेट विजिट के लिए रेड कार्पेट बिछा रहा था तो दूसरी तरफ विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र का हवाला देकर अमेरिका एक प्रोपेगैंडा भी चला रहा था, जिसमें भारत और अमेरिका के साझा हितों और मूल्यों (चीन का विरोध) को पेश किया जा रहा था. मोदी भारत के पहले और दुनिया के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने दो बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया है.

मोदी के इसी दौरे के दौरान एलन मस्क और रे डैलियो से लेकर अमेरिका की थिंकटैंक लॉबी के दिग्गज लाइन लगाकर मोदी से मिलने पहुंचे. भारत भी चीन के साथ अपने मुद्दों को लेकर अमेरिका के साथ है. भारत की रणनीति अमेरिका और चीन के साथ रहने की है. लेकिन स्वार्थ की दोस्तियां आम नफरतों (चीन के प्रति) पर आधारित होती हैं और इस तरफ की दोस्तियां आमतौर पर ज्यादा टिकने वाली नहीं होती. सैन्य प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिका पर निर्भरता रूस पर निर्भरता की तुलना में अधिक खतरनाक है. दरअसल भारत अपना आधे से अधिक सैन्य हार्डवेयर रूस से आयात करता है.

अमेरिका का धोखा देने का इतिहास
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अमेरिका से दोस्ती बढ़ाते वक्त भारत को सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि अमेरिका का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला रहा है. अमेरिका अपने मित्रराष्ट्रों को धोखा देने के लिए बदनाम है. कौन कह सकता है कि वह एक दिन भारत को भी इसी तरह धोखा देगा? जब भारत इतना सशक्त हो जाएगा कि वह अमेरिकी आधिपत्य को चुनौती देने लगेगा तो जाहिर सी बात है कि अमेरिका का रवैया भारत को लेकर बहुत तेजी से बदलेगा. अमेरिका और भारत के संबंध टिकाऊ नहीं है. अमेरिका ने सिर्फ इस तरह भारत के लिए अपने दरवाजे खोले हैं ताकि वह चीन से निपट सके. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर कब तक दोनों देशों का यह संबंध टिक पाएगा.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...