11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालपीएम मोदी का कल भोपाल में होने वाला रोड शो कैंसिल, वंदे...

पीएम मोदी का कल भोपाल में होने वाला रोड शो कैंसिल, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्यों लिया ये फैसला

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को भोपाल में होने वाला रोड शो बारिश की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह रोड 500 मीटर का था। पीएम मोदी के अब भोपाल में दो ही कार्यक्रम होंगे। पहला दो वन्दे भारत ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। जबकि दूसरा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बूथ लेवल के प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इसके बाद मोदी शहडोल जाएंगे। जहां वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुबह 10 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
पीएमओ ने पहले भी उनका रोड शो रद्द कर दिया था। दूसरी बार रोड शो राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक निकाला जाना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को सुबह करीब 10 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 10:15 बजे पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से पीएम मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आएंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार है-

PM मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए जाएंगे।
11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशपन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे।
11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
12.55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल माह में मध्य प्रदेश दौरे पर आए थे। महीने के पहले हफ्ते में मोदी राजधानी भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान उनका रोड शो कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर से आरकेएमपी स्टेशन तक प्रस्तावित था। हालांकि, कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया था। जिसके बाद रोड शो को कैंसिल कर दिया गया था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this