8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालमुस्लिम लड़के से शादी कर थाने पहुंची बेटी, पिता ने कफन पहनाकर...

मुस्लिम लड़के से शादी कर थाने पहुंची बेटी, पिता ने कफन पहनाकर खत्म किए रिश्ते

Published on

मंदसौर ,

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम दोस्त से शादी कर ली. इसके बाद वो मुंबई चली गई. इसके बाद वो अपने वकील के साथ नारगढ़ थाना पहुंची और अपनी शादी के कागज दिखाए. इसके बाद उसके पिता को बुलाया गया, जिसने थाने में ही जिंदा बेटी को कफन पहनाने और माला पहनाने के बाद हरदम के लिए रिश्ता तोड़ने की बात कह डाली.

दरअसल, ये मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र का है. पिछले साल हिंदू लड़की अपने एक मुस्लिम दोस्त के साथ चली गई थी. इसके बाद उसने शादी भी कर ली. रविवार को वो नारगढ़ थाने में पेश हुई थी. उसके साथ वकील भी आया था.

लड़की ने परिवार से बात करने से मना कर दिया
लड़की की शिनाख्त और चर्चा के लिए उसके पिता को थाने बुलवाया गया. यहां लड़की ने परिवार से बात करने से मना कर दिया. इसके बाद उसके पिता ने कफन और माला पहनाकर रिश्ते खत्म करने की बात कही.

‘बेटी को मृत मानते हुए, कफन पहनाकर अंतिम विदाई दी’
लड़की के पिता का कहना है, ”मेरी बेटी कॉलेज पढ़ने जाती थी. डेढ़ साल पहले कॉलेज जाते समय वो बस स्टैंड से गायब हो गई थी. उसका अपहरण हुआ या किसी के साथ चली गई थी, इस बारे में कुछ पता नहीं चला था. डेढ़ साल बाद वो वकील लेकर थाने आई और अपने कागज दिखाए. उसका फैसला न मुझे और न समाज को मान्य है. मैंने बेटी को मृत मानते हुए, कफन पहनाकर अंतिम विदाई दी है”.

लापरवाही बरतने वाले 2 कांस्टेबल और एक ASI सस्पेंड
ये मामला जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो मंदसौर एसपी अनुराग सूजनिया ने नाहरगढ़ थाने के एक ASI और 2 कांस्टेबल पर कार्रवाई की. इसको लेकर SDOP नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि थाने में लड़की पर कफन डालने के मामले में लापरवाही बरतने वाले 2 कांस्टेबल और एक ASI को सस्पेंड कर दिया गया है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this