6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअजूबों से भरा मंगल! NASA के रोवर को लाल ग्रह पर दिखा...

अजूबों से भरा मंगल! NASA के रोवर को लाल ग्रह पर दिखा पत्थर का विशालकाय ‘डोनट’

Published on

वॉशिंगटन

मंगल ग्रह पर उतरने के बाद से नासा का परसेवरेंस रोवर वैज्ञानिकों को अद्भुत तस्वीरें भेज रहा है जिनकी मदद से लाल ग्रह के बारे में कई अहम जानकारियां मिल रही हैं। अब इस रोबोट ने मंगल ग्रह से एक अजीबोगरीब चट्टान को फोटो धरती पर भेजी है। इस चट्टान का आकार डोनट जैसा है जिसके बीच में एक छेद है। इसे एक दुर्घटनाग्रस्त उल्कापिंड माना जा रहा है। यह कई पत्थरों से घिरा नजर आ रहा है। रोवर के रिमोट-सेंसिंग कैमरे ने इसकी तस्वीर खींची है।

कैलिफ़ोर्निया स्थित SETI इंस्टीट्यूट ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘नासा परसेवरेंस ने 23 जून 2023 को सुपरकैम रिमोट माइक्रो-इमेजर का इस्तेमाल करके दूर से डोनट के आकार की एक चट्टान की तस्वीर ली, जो छोटे टुकड़ों के बीच एक बड़ा उल्कापिंड हो सकता है।’ नासा का रोवर पहले भी मंगल ग्रह पर इसी तरह की चट्टानें खोज चुका है। इस साल की शुरुआत में नासा ने एक अजीबोगरीब संरचना की पहचान की थी जिसे देखकर भालू के चेहरे की याद आ रही थी।

मंगल पर दिखा था ‘एलियन का दरवाजा’
फरवरी में क्यूरियोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर एक अजीब चमकदार धातु की चट्टान का पता लगाया था जो लोहे और निकल से बने एक उल्कापिंड जैसा प्रतीत हो रहा था। इससे पहले क्यूरियोसिटी ने एक और अजीब चट्टान को देखा था जिसे ‘एलियन का दरवाजा’ कहा जा रहा था। यह संभवतः मंगल पर भूकंपीय गतिविधियों के कारण बनी थी। मई में, नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को लाल ग्रह पर अपने 3,800वें दिन एक चट्टान मिली थी जो एक किताब की तरह दिखती थी।

मंगल पर क्यों अजीबोगरीब चट्टानें?
किताब जैसी इस चट्टान को ‘Terra Firme’ नाम दिया गया था। नासा के अधिकारियों के अनुसार, मंगल की चट्टानों का इस तरह का अजीब आकार आमतौर पर अरबों साल पहले क्षेत्र में पानी के रिसाव के कारण होता है, जब लाल ग्रह पर बहुत अधिक पानी थी। नासा का क्यूरियोसिटी रोवर अगस्त 2012 से मंगल ग्रह के गेल क्रेटर की खोज कर रहा है। वहीं परसेवरेंस रोवर जेजेरो क्रेटर में अपना काम जारी रखे है।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...